फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus positive couple changed room two days ago, case registered

कोरोना पॉजिटिव दंपती ने दो दिन पहले बदला था कमरा, केस दर्ज

Wed, 22 Jul 2020 06:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजगढ़ (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jul 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus positive couple changed room two days ago, case registered
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के सिरमौर के राजगढ़ बाजार में कपड़ों का कारोबार करने वाले दुकानदार और उसकी पत्नी को अपना कमरा शिफ्ट करना महंगा पड़ गया। होम क्वारंटीन के नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें गुजरात से लौटने के बाद यह दंपती कोरोना संक्रमित पाया गया। मंगलवार रात को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज से इनकी रिपोर्ट पहुंची। बताया जा रहा है कि गुजरात से लौटने के बाद दंपती ने अपना कमरा बदला।

विज्ञापन


अब प्रशासन दंपती के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित कर रहा है। उनके सैंपल लिए जाएंगे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज कुमार निवासी गांव कोठिया बाजार ने ने पुलिस थाना राजगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई है कि गुजरात के सुरत का रहने वाला प्रमोद राजगढ़ में किराये के मकान में रहता है। राजगढ़ पुराने बस अड्डे के पास  उसकी कपड़े की दुकान है। पिछले कई वर्षों से वह यहां पर कपड़े की दुकान करता है।  दिनेश कुमार अपनी बेटी की शादी करवाने के लिए गत 30 जून को राउरकेला उड़ीसा के लिए गया था।
विज्ञापन


जबकि, उनकी पत्नी पहले ही शादी की तैयारियों के लिए सूरत (गुजरात) से अपनी बेटी के साथ उड़ीसा गई हुई थी। शादी के बाद नौ जुलाई को दोनों राजगढ़ आए। नौ जुलाई से दोनों होम क्वारंटीन में थे। दो दिन पहले ही दंपती ने अपने किराये का कमरा उसी भवन की निचली मंजिल से ऊपर की मंजिल के लिए बदला था। सामान ढोने के लिए नेपाली मजदूरों को लगाया था। इतना ही नहीं दंपती अपना कोविड टेस्ट कराने के लिए स्कूटी पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में दोनों ने बस अड्डे के समीप भूनी हुई मक्की खरीदी। इस दौरान वे कई लोगों के संपर्क में आए। जिला प्रशासन ने महामारी की रोकथाम के लिए जारी आदेशों की अवहेलना करने पर दंपती के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एसडीएम नरेश वर्मा ने बताया कि अभी तक करीब आठ लोगों की पहचान हुई है। ये इनके संपर्क में आए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed