फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus: Now more than two thousand people will not get admission in Himachal in a day

अब दो हजार से ज्यादा लोगों को एक दिन में नहीं मिलेगा हिमाचल में प्रवेश

Thu, 07 May 2020 08:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 May 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: Now more than two thousand people will not get admission in Himachal in a day
प्रधान सचिव राजस्व और आपदा प्रबंधन ओंकार शर्मा

हिमाचल में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने के लिए अब एक दिन में प्रदेश में दो हजार से ज्यादा लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के चलते बढ़े संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए सरकार ने सख्ती बरतने का फैसला लिया है। शुक्रवार को देश के विभिन्न राज्यों से 1650 लोगों की घर वापसी होगी। दूर के प्रदेशों से लोगों को रेल के माध्यम से लाने के लिए ऊना में केंद्रीकृत स्टेशन बनाया जाएगा। ऊना से एचआरटीसी की बसों के माध्यम से पूरी जांच पड़ताल करने के बाद लोगों को उनके घरों में पहुंचाया जाएगा। रेड जोन क्षेत्रों से आने वाले लोगों को अब सीधे घर भी नहीं भेजा जाएगा। इन्हें सरकार की ओर से बनाए गए संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों में रखा जाएगा। उधर, कोविड ई-पास पोर्टल पर हिमाचल आने और यहां से जाने वाले एक लाख लोगों ने पंजीकरण करवा दिया है।

विज्ञापन


नोडल अफसरों की टीमें अब सभी संबंधित राज्यों की सरकारों से लोगों के आने-जाने की व्यवस्था बनाने में जुट गए हैं। प्रधान सचिव राजस्व और आपदा प्रबंधन ओंकार शर्मा ने यह जानकारी दी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार छह हजार लोग महाराष्ट, आठ हजार हरियाणा, तीन हजार चंडीगढ़, सात हजार दिल्ली, दो हजार गोवा, तीन हजार यूपी, दो हजार गुजरात, एक हजार बिहार, एक हजार राजस्थान, एक हजार कर्नाटक, 700 मध्य प्रदेश, 800 पश्चिम बंगाल सहित कई अन्य राज्यों में फंसे हजारों लोगों ने अपनी पंजीकरण कोविड ई-पास पोर्टल पर करवा दिया है। कई राज्यों की सरकारें अपने यहां फंसे लोगों को हिमाचल भेजने के लिए अभी तैयार भी नहीं हैं। राज्यों की अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने के लिए कई राज्य लोगों को वापस भेजने की हामी नहीं भर रही है।
विज्ञापन


सभी राज्यों से लोगों को वापस लाने के लिए बातचीत चल रही है। रेलवे से भी दूर के राज्यों से लोगों को लाने के लिए अधिकारी पत्राचार जारी रखे हुए हैं। प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में बीते चार-पांच दिन से पांच से छह हजार लोग ही आए हैं। सरकार ने जांच के लिए रेंडम सैंपलिंग बढ़ा दी है। 1920 लोग बुधवार को आए थे। शुक्रवार को 1650 लोग आएंगे। इनकी जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा उन्होंने रेड जोन से रहने वाले लोगों से फिलहाल वहीं बने रहने की अपील की है। फिर भी अगर ऐसे लोग आते हैं तो उन्हें संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रदेश में करीब 70 हजार लोग आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सवा दो लाख से खरीदे फोन हालात सामान्य होते ही वापस लेंगे

प्रधान सचिव राजस्व और आपदा प्रबंधन ओंकार शर्मा ने नोडल अफसरों के लिए खरीदे गए मोबाइल फोन को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही विभिन्न चर्चाओं पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने दूरसंचार सेवाओं को सुदृढृ करने के लिए एनडीएमए के तहत पैसा जारी किया था। किन्हीं कारणों से खरीद नहीं हो सकी। अब वैश्विक महामारी से निपटने के लिए इस फंड से करीब सवा दो लाख रुपये खर्च कर नोडल अफसरों को उच्च तकनीक वाले 16 मोबाइल फोन दिए गए हैं। हालात सामान्य होते ही इन फोन को वापस लेकर आपदा प्रबंधन के पास रख लिया जाएगा। 

आधारहीन आरोप लगाने वालों से की साथ काम करने की अपील
 ओंकार शर्मा ने सोशल मीडिया पर चर्चाएं करने वाले लोगों से 10 दिन तक उनके साथ काम करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है कि अधिकारी मौज-मस्ती कर रहे हैं तो हमारे साथ सहयोग करने के लिए आगे आएं। ओंकार शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस तरह की ब्यानबाजी से दुख होता है। विभागीय अधिकारी बीते डेढ़ माह से दिन रात पूरी निष्ठा से अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने बाहरी राज्यों से लोगों को बुलाने का विरोध करने वालों से सवाल पूछा है कि अगर आपका कोई परिजन फंसा होता तो क्या उन्हें भी नहीं लाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि बाहर फंसे लोग भी हमारे हैं। सभी लोगों को संवेदनशील होने की जरूरत है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed