{"_id":"5ebc0cee8ebc3e90896a217d","slug":"coronavirus-latest-update-of-himachal-pradesh-new-cases-in-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: हिमाचल में एक और पॉजिटिव, 67 पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: हिमाचल में एक और पॉजिटिव, 67 पहुंचा आंकड़ा
Wed, 13 May 2020 08:49 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 13 May 2020 08:49 PM IST
सार
- हिमाचल के कांगड़ा जिले में कोरोना का नया मामला
- अब तक प्रदेश में 67 कोरोना पॉजिटव मामले दर्ज
- राज्य में 26 सक्रिय केस
- 35 लोग स्वस्थ्य होकर घर गए
- कोरोना से हिमाचल में दो लोगों की हुई मौत
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में कोरोना महामारी लगातार बढ़ती जा रही है। पद्रेश में एक और कोरोना संक्रमित सामने आया है। बुधवार को पॉजिटिव निकला 29 वर्षीय युवक कांगड़ा जिले के पालमपुर के ककरैल का रहने वाला है। यह युवक वायरस की चपेट में कहां से आया, इसका पता लगाने में प्रशासन जुट गया है। युवक 29 अप्रैल को गुरुग्राम से लौटा था। कांगड़ा जिले में अब तक कोरोना के कुल 16 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें एक्टिव केस 11 हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: हिमाचल में आयकर देने वालों की राशन सब्सिडी खत्म, पढ़ें कैबिनेट के बड़े फैसले
विज्ञापन
प्रदेश में अब कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 26 पहुंच गई है। राज्य में अब तक 67 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। कोरोना से दो की मौत हुई है। 35 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। चार लोग हिमाचल से बाहर चले गए हैं। राज्य में अब तक 24776 लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 7551 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और सभी स्वस्थ्य हैं।
विज्ञापन
राज्य में अब तक 13107 लोगों की कोरोना को लेकर जांच की गई है। वहीं, सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में चल रहे एक उद्योग के उद्योगपति का भतीजा पंजाब के अंबाला में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उद्योगपति कामकाज के सिलसिले में कालाअंब आता रहा है। प्रशासन ने एहतियातन उद्योग में कार्यरत सभी मजदूरों और कर्मचारियों के सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं। सभी को क्वारंटीन कर लिया गया है।