फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus: Instructions for random sampling in Himachal, health material sent to district hospitals

कोरोना: हिमाचल में रैंडम सैंपलिंग के निर्देश, जिला अस्पतालों में भेजी स्वास्थ्य सामग्री

Mon, 25 Apr 2022 07:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Apr 2022 07:42 PM IST
सार

सरकार ने चारों मेक शिफ्ट अस्पतालों शिमला, कांगड़ा, नेरचौक और नालागढ़ को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। जिला उपायुक्तों से प्रतिदिन 500 सैंपल लेने के लिए कहा है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में कोरोना से निपटने के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री की सप्लाई भेजी है।

विज्ञापन
Coronavirus: Instructions for random sampling in Himachal, health material sent to district hospitals
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की संभावित चौथी लहर को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार ने रैंडम सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों के सैंपल लेंगी। सरकार ने चारों मेक शिफ्ट अस्पतालों शिमला, कांगड़ा, नेरचौक और नालागढ़ को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। जिला उपायुक्तों से प्रतिदिन 500 सैंपल लेने के लिए कहा है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में कोरोना से निपटने के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री की सप्लाई भेजी है। गांवों में लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को टीमें भेजने को कहा है। हिमाचल के पड़ोसी राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ने से यह व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन


हालांकि, हिमाचल में बीते दो महीनों से कोरोना का एक भी गंभीर मामला नहीं आया है। लोगों को अस्पतालों में भर्ती करने के बजाय घरों में आइसोलेट होने की सलाह दी जा रही है। विभाग का कहना है कि हिमाचल में कोरोना के रिकवरी रेट काफी सुधार आया है। रिकवरी रेट 95 से 99 फीसदी हो गया है। मृत्युदर में भी भारी कमी आई है। करीब दो महीने से प्रदेश में कोरोना से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ते देख सरकार तैयारियों में जुटी है। अस्पतालों के लिए मास्क, सैनिटाइजर, दवाइयां आदि की सप्लाई भेजी है। बूस्टर डोज लगाने में तेजी लाने के लिए कहा है। उधर, प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पांडा ने कहा कि कोरोना के प्रति लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। जिला उपायुक्तों और स्वास्थ्य विभाग को सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को गांव गांव जाकर लोगों के सैंपल लेने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed