{"_id":"5fb9484b8ebc3e9b987d87f7","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-one-day-work-from-home-for-himachal-pradesh-secretariat-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय के कर्मियों के लिए भी एक दिन का वर्क फ्रॉम होम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय के कर्मियों के लिए भी एक दिन का वर्क फ्रॉम होम
Sat, 21 Nov 2020 10:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिवालय के कर्मचारियों के लिए भी एक दिन का वर्क फ्रॉम होम किया गया है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बढ़ने से सचिवालय में दहशत का माहौल है। सचिवालय प्रशासन से 23 नवंबर यानी सोमवार को सिर्फ जीएडी और एसएडी की शाखाओं के द्वितीय से चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को ही सचिवालय बुलाया है।
विज्ञापन
इसमें जीएडी की ए, सी, डी और एसएडी की ए, आरएंडआई एक, दो और कंट्रोल रूम के कर्मचारी शामिल हैं। 23 नवंबर को कैबिनेट की बैठक है। इसके चलते इन कर्मचारियों को बुलाया गया है। सचिवालय में अन्य अनुभागों में अनुभाग अधिकारी तक के सभी कर्मचारी व अधिकारी घर से काम करेंगे। कोई भी कर्मचारी व अफसर स्टेशन छोड़कर नहीं जा सकेगा। सचिवालय में कोरोना की रैपिड टेस्टिंग किट उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
सचिवालय में कोरोना का कहर
राज्य सचिवालय में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। शाखाओं में कर्मचारियों के नमूने लिए जा रहे हैं। इनमें 5 से 6 लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। अब तक सचिवालय में 50 से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं। सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को वर्क फ्रॉम होम करने का फैसला लिया है। इन दिनों में सचिवालय को सैनिटाइज किया जाएगा। दूसरा यह भी पता चल सकेगा कि रविवार और सोमवार को 48 घंटे के भीतर कितने लोग पॉजिटिव हुए हैं। अगर मामले इसी रफ्तार से बढ़ते हैं तो सचिवालय बंद भी किया जा सकता है।
विज्ञापन