फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh health department will sent specialist doctors teams in four districts

कोरोना प्रभावित चार जिलों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमें भेजेगा स्वास्थ्य विभाग

Tue, 20 Apr 2021 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 20 Apr 2021 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, सोलन, शिमला और ऊना में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इन जिलों में 800 से ज्यादा एक्टिव केस हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट जारी किया है। स्थिति को काबू करने के लिए इन जिलों में मेडिकल कॉलेजों और जोनल अस्पतालों से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीमें भेजी जाएंगी।

विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh health department will sent specialist doctors teams in four districts
कोरोना वायरस-सांकेतिक - फोटो : PIB

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, सोलन, शिमला और ऊना में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इन जिलों में 800 से ज्यादा एक्टिव केस हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट जारी किया है। स्थिति को काबू करने के लिए इन जिलों में मेडिकल कॉलेजों और जोनल अस्पतालों से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीमें भेजी जाएंगी।

विज्ञापन


हालांकि, बिलासपुर और चंबा जिले में स्थिति सामान्य होने लगी है। इन जिलों में 500 से कम एक्टिव केस हैं। जिला किन्नौर और लाहौल-स्पीति में हालात ठीक बताए जा रहे हैं। प्रदेश में 9 हजार एक्टिव केस हैं। इनमें करीब 900 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि अन्य घरों में आइसोलेट हैं। सरकार ने फील्ड में तैनात डॉक्टरों, नर्सों और फार्मासिस्टों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रतिदिन आइसोलेट मरीजों की जांच करें और इसकी रिपोर्ट ब्लॉक मेडिकल आफिसर (बीएमओ) या मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को दें। 
विज्ञापन


सरकार ने मांगी डाक्टरों की जानकारी 
प्रदेश के 6 मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में कितने डॉक्टर हैं, सरकार ने इसकी जानकारी मांगी है। जहां जरूरत से ज्यादा डॉक्टर हैं, इन्हें इधर से उधर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेद डाक्टर भी देंगे सेवाएं
सरकार ने आयुर्वेद डॉक्टरों की भी कोविड मरीजों की जांच करने के लिए ड्यूटियां लगा दी हैं। ये डॉक्टर कोविड सेंटर और फील्ड में सेवाएं देंगे।

दो-तीन जिलों में कोरोना के मामले बढ़े हैं, लेकिन कुछ जिलों में स्थिति सामान्य होने लगी है। जहां ज्यादा मामले आ रहे हैं, वहां डॉक्टरों की टीमें भेजी जाऍगी। - अमिताभ अवस्थी, स्वास्थ्य सचिव हिमाचल प्रदेश   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed