{"_id":"5eb7f8901d518e02cc3b9975","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-first-time-two-covid-19-postive-cases-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में पहली बार एक साथ आए दो पॉजिटिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में पहली बार एक साथ आए दो पॉजिटिव केस
Mon, 11 May 2020 09:53 AM IST
अरविन्द ठाकुर
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 11 May 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक ग्रीन जोन में चल रहे बिलासपुर जिले में एक साथ दो लोगों के पॉजिटिव आने से जिला प्रशासन की परेशानियां बढ़ गई हैं। जिले में अभी तक कोई मामला नहीं था। कुछ रोज पहले गुजरात और दिल्ली से सवारियां लेकर कांगड़ा और मंडी जा रहे टैक्सी चालक स्वारघाट में पॉजिटिव पाए गए हैं। उन लोगों के टेस्ट भी लिए जा रहे हैं, जो इन वाहनों में सफर कर यहां तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों टैक्सी चालकों में कोरोना के लक्षण नहीं थे, लेकिन क्वारंटीन के दौरान दोनों का रैंडम कोरोना टेस्ट लिया गया था। स्वारघाट उपमंडल में अभी करीब 32 लोग क्वारंटीन हैं। सभी लोगों को अलग-अलग कमरों में रखा गया है। इधर, बाहरी राज्यों के टैक्सी चालकों के पॉजिटिव आने पर अब पुलिस ने बार्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। हर व्यक्ति की चेकिंग की जा रही है। बार्डर पर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग भी हो रही है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन कोरोना से निपटने को पूरी तरह तैयार है। बाहरी राज्य से आए दो टैक्सी चालक पॉजिटिव पाए गए हैं। इन लोगों को एहतियात के तौर पर पहले की क्वारंटीन कर दिया था। इनके साथ सफर कर रहे लोग भी क्वारंटीन हैं। क्षेत्र बफर जोन और कंटेनमेंट जोन से बाहर रहेगा। उक्त दोनों प्रदेश में प्रवेश करते ही क्वारंटीन दिए गए थे।
विज्ञापन