फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 9 March 2021

प्रदेश में 42 नए कोरोना के मामले, 2 लोगों की मौत

Tue, 09 Mar 2021 10:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 09 Mar 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 9 March 2021
कोरोनावायरस- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

हिमाचल में मंगलवार को 42 नए कोरोना के मामले जबकि दो लोगों की मौत हुई है। इसमें एक मौत शिमला और दूसरी कांगड़ा में दर्ज हुई है। जिला ऊना में 21 और कांगड़ा में 13 मामले दर्ज किए गए हैं। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले को लेकर सरकार ने अलर्ट कर दिया है।

विज्ञापन


इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में कोरोना पीड़ित एक मरीज की मौत हो गई। कोटखाई के रहने वाले 66 वर्षीय बुजुर्ग मरीज को तीन मार्च को आईजीएमसी लाया गया था। मरीज की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने आईसोलेशन वार्ड में दाखिल किया था। मरीज को शुगर के अलावा हेपेटाइटिस बी बीमारी भी थी। लेकिन गंभीर हालात होने के चलते मरीज की देर रात मौत हो गई। 
विज्ञापन


कांगड़ा में देहरा तहसील के त्रिपल के 54 वर्षीय व्यक्ति को छह मार्च को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था। वह किडनी सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित था, जिसे रविवार को टांडा मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया। लेकिन, अस्पताल में भर्ती करवाने से मना करते हुए व्यक्ति को होम आइसोलेशन में रखा गया था। बीती रात व्यक्ति की होम आइसोलेशन में मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगड़ा में मैक्लोडगंज का 22 साल का युवक और 11 साल की लड़की, झूंडी कांगड़ा की 35 साल की महिला, चामुंडेश्वरी हॉस्टल पालमपुर की 22 साल की युवती, जखूणी एचआरटीसी कॉलोनी बोंगता की 67 साल की महिला, 15 साल का लड़का, 38 साल की महिला, 14 साल की लड़की और 36 साल की महिला, ढलियारा देहरा के 36 साल के व्यक्ति, करियाड़ा देहरा की 38 साल की महिला और निजी होटल नियर साई गार्डन का 28 साल का युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

ऊना जिले में 21 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कोरोना के बढ़ते मामले अब खतरे की घंटी बजा रहे हैं। आरटीपीसीआर लैब रिपोर्ट में 12 और रैपिड एंटीजन टेस्ट में नौ कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। गगरेट का 26 वर्षीय युवक, 17 वर्षीय किशोरी, 17 वर्षीय किशोर, बहडाला का 26 वर्षीय युवक, कुठेहड़ा की 45 वर्षीय महिला, अंब का 45 वर्षीय व्यक्ति, हरोली का 59 वर्षीय व्यक्ति, बहडाला का 25 वर्षीय युवक, ईसपुर की 36 वर्षीय महिला, अंबोटा की 45 वर्षीय महिला, ऊना का 46 वर्षीय व्यक्ति, मकरगढ़ का 26 वर्षीय युवक आरटीपीसीआर लैब रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित निकला है।


उधर रैपिड एंटीजन टेस्ट में गगरेट का 23 वर्षीय युवक, मावा सिंधिया की 40 वर्षीय महिला, लोअर अरनियाला का 63 वर्षीय व्यक्ति, पंडोगा का 54 वर्षीय व्यक्ति, चंद्रलोक कॉलोनी ऊना का 74 वर्षीय बुजुर्ग, घटी बंगाणा की 55 वर्षीय महिला, कांटे पालकवाह की 65 वर्षीय महिला, पोलियां बीत की 70 वर्षीय बुजुर्ग, सहजोवाल रोपड़ का 29 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित निकला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed