{"_id":"610042318ebc3e02cb7d0fd6","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-27-july-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कोरोना से दो मरीजों की मौत, 177 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: कोरोना से दो मरीजों की मौत, 177 नए मामले
Tue, 27 Jul 2021 10:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:59 PM IST
सार
प्रदेश में कोरोना एक्टिव मामलों की संख्या अब 923 हो गई है। मौत का आंकड़ा 3502 हो गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच संक्रमण के मामले अब बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को प्रदेश भर से नए 177 पॉजिटिव मामले आए हैं। इसके अलावा कांगड़ा में दो मरीजों की मौत हुई है। बीते सोमवार को भी दो मरीजों की मौत हुई थी जबकि 112 नए मामले आए थे।
विज्ञापन
मंगलवार को मंडी जिला में 53, चंबा 48, कांगड़ा 38, शिमला 17, हमीरपुर 9, बिलासपुर 4, कुल्लू 3, सोलन-ऊना 2-2 और सिरमौर में एक मामला आया है। मामलों में बढ़ोतरी के बाद प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया है। प्रदेश में कोरोना एक्टिव मामलों की संख्या अब 923 हो गई है। मौत का आंकड़ा 3502 हो गया है। मंगलवार को 14318 लोगों की सैंपलिंग की गई है
विज्ञापन