फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 16th june 2020

हिमाचल में आठ कोरोना पॉजिटिव, 19 संक्रमित हुए स्वस्थ

Tue, 16 Jun 2020 11:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 16 Jun 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 16th june 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

हिमाचल में मंगलवार को कोरोना के आठ नए मामले सामने आए हैं। इनमें कांगड़ा के रक्कड़ से दो सगे भाई, मंडी, किन्नौर से एक-एक और चार ऊना जिले के हैं। वहीं प्रदेश में 19 संक्रमित स्वास्थ्य हुए जिनमें 13 अकेले कांगड़ा जिले से हैं। 

विज्ञापन


कांगड़ा जिले के रक्कड़ में दिल्ली से लौटे दो भाई कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को बैजनाथ कोविड केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा मंडी जिले के सरकाघाट में 39 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। उक्त व्यक्ति का यात्रा इतिहास चंडीगढ़ का बताया जा रहा है। गत दिन वह सरकाघाट अस्पताल में फ्लू ओपीडी में चेकअप को आया था, जहां लिए गए टेस्ट में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन


जिला ऊना में चार अलग-अलग जगहों पर कोरोना के चार नए पॉजिटिव मामले पाए गए हैं, जबकि एक फॉलोअप सैंपल भी पॉजिटिव आया है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में गगरेट के दियोली गांव का एक 48 वर्षीय व्यक्ति, मारवाड़ी गांव का 53 वर्षीय व्यक्ति, हरोली के नंगल खुर्द गांव का 75 वर्षीय बुजुर्ग एवं अंब के प्रताप नगर का एक 20 वर्षीय युवक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. रमन कुमार ने चार नए पॉजिटिव केसों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आए चार लोगों को उपचार के लिए खड्ड स्थित कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। जिला ऊना में अब तक कोविड-19 के 77 मामले दर्ज किए जा चुके हैं जिसमें 41 लोग ठीक हो चुके हैं और 36 केस एक्टिव हैं। वहीं, किन्नौर जिले में एक पॉजिटिव मिला है। 


उधर कांगड़ा जिले में कोरोना पीड़ित 13 मरीज ठीक हुए हैं। इनमें 9 मरीज डाढ़ और 3 बैजनाथ कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज हुए। इसके अलावा एक मरीज किन्नौर जिले में ठीक हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed