फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 16 May 2021

पॉजिटिव आने के तीन दिन बाद होम आइसोलेट मरीज ने फंदा लगा दी जान

Sun, 16 May 2021 07:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 16 May 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 16 May 2021
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बिलासपुर की राजपुरा पंचायत में रविवार सुबह करीब 8:30 बजे कोविड संक्रमित एक होम आइसोलेट मरीज ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक 13 मई को पॉजिटिव आया था। राजपुरा पंचायत के चंगर पलासी का ब्रह्म लाल (45) लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में बतौर बेलदार कार्यरत था। स्वास्थ्य विभाग ने उसे घर पर ही आइसोलेट किया था। पुलिस ने इस संदर्भ में सदर थाने में केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन


मृतक के परिवार में पत्नी और बेटा है। डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने जानकारी दी कि रविवार सुबह करीब 6:30 बजे उसने अपने कमरे की सफाई की। उसके बाद उसकी पत्नी ने उसे चाय दी। 8:30 बजे उसका बेटा उसे फिर से चाय देने गया तो उसने देखा कि उसके पिता ने कमरे में फंदा लगा लिया है।
विज्ञापन


ब्रह्म लाल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, एनआईटी हमीरपुर के प्रोफेसर डॉ. नरोत्तम कौशल की कोरोना से मौत हो गई। वहीं, सिरमौर जिले के कुंजा मतरालियां में 8 माह की एक गर्भवती महिला की भी कोरोना ने जान ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed