{"_id":"604e33e08ebc3ed7f8191647","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-14-march-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Himachal: 63 कोरोना पॉजिटिव मामले, दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Himachal: 63 कोरोना पॉजिटिव मामले, दो महिलाओं की मौत
Sun, 14 Mar 2021 09:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 14 Mar 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस- सांकेतिक
- फोटो : PTI
हिमाचल प्रदेश में रविवार को 63 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। जिला शिमला और ऊना में दो महिलाओं की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में कोरोना संक्रमित 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की रविवार को मौत हो गई है। महिला को 13 मार्च को मंडी से रेफर किया गया था। महिला को शुगर और कोविड निमोनिया हो गया था। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को वेंटिलेशन पर रखा था।
विज्ञापन
लेकिन इस बीच महिला की मौत हो गई। ऊना जिले के झलेड़ा गांव की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डीसीएच हरोली में उपचार के दौरान कोरोना से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला को सांस लेने की दिक्कत थी। इसके चलते महिला को रविवार सुबह ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। यहां टेस्ट में महिला कोराना संक्रमित पाई गई। इसके बाद महिला को नाजुक हालत में डीसीएच हरोली के लिए रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
लगातार कोरोना के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिला उपायुक्त, सीएमओ और बीएमओ को सतर्क रहने को कहा है। सिरमौर में 7, हमीरपुर में 8, कांगड़ा में 15, मंडी में 3, शिमला में 8, ऊना और सोलन में 11-11 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं।
विज्ञापन