फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 13th june 2020

कांगड़ा में सात माह की बच्ची और मां समेत प्रदेश में 19 नए कोरोना पॉजिटिव

Sat, 13 Jun 2020 11:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Jun 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 13th june 2020
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हिमाचल में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को भी कांगड़ा जिले में 7 माह की बच्ची और उसकी मां समेत 10 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कुल 19 नए पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें शिमला में 4, ऊना में 3, सिरमौर के पावंटा और सोलन के नालागढ़ में 1-1 संक्रमित निकला है। हालांकि प्रदेश में एक दिन में ही 16 मरीज ठीक भी हुए हैं।

विज्ञापन


जिला कांगड़ा में दिल्ली से लौटीं होम क्वारंटीन जयसिंहपुर उपमंडल की एक सात माह की बच्ची, उसकी मां और बुआ कोरोना पॉजिटिव आई हैं। जवाली का दिल्ली से लौटा एक युवक जो हवाई अड्डा कर्मचारी है, संक्रमित निकला है। इसके अलावा दिल्ली से लौटा खुंडियां का संक्रमित व्यक्ति और विजयवाड़ा से लौटा रक्कड़ का इंजीनियर डाढ शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन


 दिल्ली से आए बैजनाथ के 11 वर्षीय छात्र की सैंपल रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। छात्र को बैजनाथ शिफ्ट किया है। इसके अलावा जवाली के जरपाल, तारू और बनखंडी में 1-1 संक्रमित मिला है। इसके अलावा शिमला जिले के संजौली में गत दिनों संक्रमित पाए गए बुजुर्ग के परिवार के चार और लोगों के सैंपल पॉजिटिव निकले हैं। ऊना के मैहतपुर, गगरेट और अंब उपमंडल में तीन पॉजिटिव मामले आए हैं। वहीं सिरमौर के पांवटा और सोलन के नालागढ़ में भी एक-एक पॉजिटिव आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड अस्पताल नेरचौक में अब कोई कोरोना मरीज नहीं

कोविड-19 अस्पताल में तबदील नेरचौक के लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में अब कोई कोरोना मरीज नहीं है। अस्पताल में दाखिल दो मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें शनिवार दोपहर बाद छुट्टी दे दी गई है। इसमें एक पालमपुर कांगड़ा और दूसरा जोगिंद्रनगर गुम्मा का है। अस्पताल में अब तक 25 कोरोना रोगियों में से 24 स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। जबकि, एक संक्रमित किडनी रोगी की मौत हो चुकी है।

दूसरी तरफ मंडी के ढांगसीधार कोविड केयर सेंटर में छह कोरोना पॉजिटिव अभी भी आइसोलेशन में है। इनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। इन्हें अस्पताल के बजाय केयर सेंटर में रखा गया है। मेडिकल कॉलेज के नोडल ऑफिसर डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कोई भी कोरोना का एक्टिव केस नहीं है। हाई प्रोटीन डाइट और केंद्र की ओर से जारी निर्देशों की पालना की गई है। उन्होंने स्टाफ को इसके लिए बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed