फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 11 April 2021

Coronavirus in Himachal: कोरोना से तीन की मौत, 554 पॉजिटिव

Sun, 11 Apr 2021 08:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Apr 2021 08:58 PM IST
सार

  • कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह कोरोना पॉजिटिव
  • कांगड़ा जिले में कंटेनमेंट जोन नलेटी गांव के 20 लोगों सहित 128 पॉजिटिव
  • पांच विद्यार्थी, शिक्षक समेत सोलन जिले में 100 लोग कोरोना संक्रमित
  • मंडी जिले में 45 प्रशिक्षु नर्सों समेत 84 मामले
  • गलोड़ स्कूल के चार स्टाफ सदस्यों समेत हमीरपुर में 29 लोग संक्रमित

विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 11 April 2021
सोलन में कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना से तीन लोगों की आईजीएमसी शिमला में मौत हो गई, जबकि प्रदेश में 554 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिन तीन मरीजों की मौत हुई है, उनमें एक मंडी, दूसरा सुजानपुर और तीसरा मरीज सुंदरनगर का रहने वाला था। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है। जिला कांगड़ा में रविवार को सबसे ज्यादा 128 पॉजिटिव मामले आए हैं। सोलन जिले में पांच विद्यार्थी, अध्यापक समेत 100 लोग कोरोना संक्रमित आए हैं।

विज्ञापन


मंडी जिले में एक निजी नर्सिंग संस्थान की 45 प्रशिक्षु नर्सों समेत 84 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। नर्सिंग संस्थान की दो छात्राएं दो दिन पहले ही संक्रमित पाई गई थीं। इसके बाद 45 और प्रशिक्षु नर्सें संक्रमित पाई गई हैं। प्रशासन ने छात्रावास को मिनी कंटेनमेंट जोन बना दिया है। हमीरपुर जिले में गलोड़ स्कूल में कार्यरत 50, 49, 50 और 45 वर्षीय चार महिलाएं संक्रमित पाई गई हैं। 

विज्ञापन
जिला कोरोना पॉजिटिव मामले
कांगड़ा  128
सोलन               100
मंडी  84
शिमला 46
हमीरपुर 29
ऊना 22
कुल्लू 22
चंबा 21
बिलासपुर 21
सिरमौर 69
लाहौल-स्पीति 7
किन्नौर 5


कोविड मरीजों को टांडा मेडिकल कॉलेज में भी भर्ती करने की तैयारी
प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा कांगड़ा, चंबा और ऊना में कोरोना ने कहर बरपाया है। इन तीन जिलों से कोरोना के मरीज धर्मशाला भर्ती किए जा रहे हैं। हालत यह है कि कोविड सेंटर धर्मशाला और मेक शिफ्ट अस्पताल में मरीजों का अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। इनमें गंभीर कोविड के 75 से ज्यादा मरीज भर्ती हो गए हैं। ऐसे में सरकार टांडा मेडिकल कॉलेज में भी इन मरीजों को भर्ती करने पर विचार कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि ओपीडी प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। ऑपरेशनों को भी नहीं टाला जाएगा। सरकार का मानना है कि प्रदेश में 300 से अधिक कोविड सेंटर बनाए गए हैं। जैसे-जैसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है, इन सेंटरों में मरीजों को भेजा रहा है। कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर तीन जिलों में कोरोना के मामले कम हैं। ऐसे में यहां सेंटर बंद रखे गए हैं। प्रदेश सरकार ने डॉक्टरों की छुट्टियों पर रोक लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed