{"_id":"5feb542e8ebc3e3bb529418c","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-and-deaths-today-updates-29-december-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से पांच मरीजों की मौत, प्रदेशभर में 209 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से पांच मरीजों की मौत, प्रदेशभर में 209 संक्रमित
Tue, 29 Dec 2020 10:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को पांच मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। पालमपुर की 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला की टांडा अस्पताल में मौत हो गई। महिला को 24 दिसंबर को टांडा अस्पताल में भर्ती किया गया था और वह हाइपरटेंशन, शुगर आदि बीमारियों से ग्रसित थीं।
विज्ञापन
वहीं, जवाली के हनोटा गांव के 65 वर्षीय बुजुर्ग ने भी टांडा अस्पताल में कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। बुजुर्ग को 14 दिसंबर को टांडा अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसकी मंगलवार को मौत हो गई। न्यू शिमला की 83 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग महिला और धर्मपुर मंडी के 58 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
मंडी के जोगिंद्रनगर के मैन भरोला सैंथल निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति ने नेरचौक कोविड अस्पताल में दम तोड़ा है। वहीं प्रदेशभर में 209 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। शिमला 42, कांगड़ा 38, मंडी 35, सोलन 25, ऊना 24, बिलासपुर 11, चंबा-सिरमौर 10-10, लाहौल-स्पीति 7, हमीरपुर 4 और कुल्लू में 3 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।
विज्ञापन