फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 31 positive cases in Hamirpur Side story

हमीरपुर में हड़कंप, सुबह से शाम तक बजते रहे एंबुलेंस के सायरन

Fri, 22 May 2020 12:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 22 May 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 31 positive cases in Hamirpur Side story
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जिला हमीरपुर में वीरवार का दिन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए बेहद भाग दौड़ भरा रहा। स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस को खूब पसीना बहाना पड़ा। वीरवार को जिला में एक दिन में ही कोरोना संक्रमण के 31 नए मामले सामने आए हैं। जो न केवल जिला की जनता बल्कि प्रदेश सरकार के लिए भी बेहद चिंता का विषय बन गया है।

विज्ञापन


इनमें से 90 फीसदी लोग वह हैं, जो हाल ही में श्रमिक ट्रेन में सवार होकर मुंबई, कर्नाटक और दिल्ली समेत अन्य बाहरी राज्यों से हमीरपुर आए हैं। वीरवार को सुबह दस बजे कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी में जुटा ही था कि दोपहर बाद शाम चार बजे पांच और नए मामले सामने आ गए।
विज्ञापन


थोड़ी देर के बाद छह नए मामले और कुछ मिनट के बाद चार नए मामले सामनेआने से यह आंकड़ा 31 पहुंच गया। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस कोविड-19 केयर सेंटर डुग्घा और भोटा से नादौन, बड़सर, टौणीदेवी, भोरंज और सदर हमीरपुर में इधर से उधर सायरन बजाती दौड़ती दिखी। पूरा जिला एंबुलेंस के सायरनऔर सड़कों पर जगह-जगह एंबुलेंस नजर आने से लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले हमीरपुर जिला ऑरेंज जोन में था, जिसके चलते जिलावासियों की सुविधा के लिए कर्फ्यू में ढील का समय आठ घंटे किया गया। कोरोना मुक्त की राह पर चल रहा हमीरपुर जिला वीरवार को अचानक कोरोना के जंजाल में फंसता नजर आ गया। अब यह जिला रेड जोन की तरफ जाता दिख रहा है, जोकि चिंता का विषय है। वीरवार को जहां-जहां कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं, उन गांवों को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।


उधर, उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने कहा कि लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, कोरोना वॉरियर्स मेहनत के साथ अपने क्षेत्र में जुटे हैं। जनता बस कोरोना एडवाइजरी का पालन कर सहयोग करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed