{"_id":"62cd8d8943f60450545d616c","slug":"coronavirus-in-himachal-latest-update-today-12-july-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus In Himachal: हिमाचल में 356 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, सक्रिय केस 1,300 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus In Himachal: हिमाचल में 356 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, सक्रिय केस 1,300 के पार
Tue, 12 Jul 2022 08:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 Jul 2022 08:35 PM IST
सार
सरकार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को फील्ड में टीमें भेजने को कहा है। आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि प्रदेश में सैंपलिंग बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना फिर से पांव पसारने लगा है। मंगलवार को प्रदेश में 356 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1,350 हो गया है। लगातार कोरोना के मामले बढ़ने से प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी किया है। लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने के साथ-साथ जिन लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगाई है, उन्हें अस्पताल में वैक्सीन लगाने को कहा गया है। अस्पतालों में 32 मरीज उपचाराधीन हो गए हैं। ये सभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
विज्ञापन
सरकार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को फील्ड में टीमें भेजने को कहा है। आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि प्रदेश में सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। प्रतिदिन 25 से तीन हजार के बीच लोगों के सैंपलों की जांच की जा रही है। कांगड़ा जिले में 314, चंबा 265, शिमला 153, मंडी 134, हमीरपुर 105, कुल्लू 103, सोलन 77, सिरमौर 67, बिलासपुर 57, किन्नौर 25, ऊना में 32 और लाहौल स्पीति में 18 एक्टिव मरीज हैं। सोमवार को 208 लोगों ने कोरोना को मात दी।
विज्ञापन