फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   coronavirus in himachal Kidney patient of Hamirpur came out corona positive

हमीरपुर की किडनी मरीज शिमला में निकली कोरोना पॉजिटिव

Sat, 23 May 2020 06:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 23 May 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in himachal Kidney patient of Hamirpur came out corona positive
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हमीरपुर से रेफर किडनी रोगी महिला आईजीएमसी शिमला में पॉजिटिव निकली है। हमीरपुर के भोटा में 21 मई को उपचाराधीन पंचायत डुग्घा के 75 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की 72 वर्षीय पत्नी भी संक्रमित पाई गई। यह महिला लीवर से संबंधित बीमारी से जूझ रही है और इस माह उपचार के लिए सीटी अस्पताल जालंधर गई थीं। वहां से लौटने के उपरांत इसके पति संक्रमित पाए गए थे।

विज्ञापन


गत दिवस महिला को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में आईसोलेट किया था और उसके सैंपल लिए, जिसकी रिपोर्ट आनी अभी शेष थी। बाद में उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया था। शिमला में लिए गए सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि महिला की रिपोर्ट यहां कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 

विज्ञापन

नादौन और बड़सर की दो पंचायतों के तीन वार्ड कंटेनमेंट जोन घोषित

 जिले के नादौन और बड़सर उपमंडल में कोविड-19 संक्रमित दो मामले सामने आने के बाद दो पंचायतों के तीन वार्डों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला दंडाधिकारी हरिकेश मीणा की ओर से जारी आदेशों के अनुसार नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत बूणी में कोरोना संक्रमित मामला सामने आने के बाद पंचायत के वार्ड नंबर-3 (जमनोटी बड़ी और जमनोटी छोटी गांव) को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

इसी प्रकार बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत पाहलु के पाहलु गांव में एक व्यक्ति के कोविड-19 संक्रमित होने का मामला सामने आने के बाद इस पंचायत के वार्ड नंबर- 4 (बली) का कुछ क्षेत्र तथा वार्ड नंबर-7 (पाहलु) को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इन पंचायत क्षेत्रों में न तो कोई व्यक्ति अथवा वाहन बाहर से भीतर जा सकेगा और न ही भीतर से बाहर आ सकेगा। 

तीन पंचायतों के पांच गांव कंटेनमेंट जोन से मुक्त

नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत लहड़ा सहित तीन पंचायतों के पांच गांवों को कंटेनमेंट जोन से बाहर (डी-नोटिफाई) कर दिया गया है। जिला दंडाधिकारी हरिकेश मीणा के आदेशों के अनुसार ग्राम पंचायत लहड़ा के हटली गांव में कोविड-19 संक्रमित मामला सामने आने के उपरांत 10 मई को लहड़ा पंचायत के हटली गांव (वार्ड नंबर- 6,7), नखेल गांव (वार्ड नंबर 2,4) और लहड़ा गांव (वार्ड नंबर- 4,5), ग्रामपंचायत गोईस के खोरड़ गांव (वार्ड नंबर- 1) तथा ग्राम पंचायत गलोड़ खास के बुढवीं गांव (वार्ड नंबर-1) को कंटेनमेंट जोन घोषित किया था।

आदेशों में कहा गया है कि संक्रमित व्यक्ति का मामला सामने आने के बाद इन क्षेत्रों में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाया गया। 14 दिन उपरांत भी यहां कोविड-19 संक्रमित कोई नया मामला सामने नहीं आया है। ऐसे में अब इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन में रखने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे में उपरोक्त सभी क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से विमुक्त(डी-नोटिफाई) करने के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश 24 मई से
प्रभावी होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed