{"_id":"5fcb89f28ebc3ecf76586e7c","slug":"coronavirus-in-himachal-covid19-cases-and-deaths-latest-update-for-december-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus in Himachal: 11 पॉजिटिव मरीजों की मौत, 799 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus in Himachal: 11 पॉजिटिव मरीजों की मौत, 799 नए मामले
Sat, 05 Dec 2020 10:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच को सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 11 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। चंबा के बरौर निवासी 67 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने डीसीएच टांडा में दम तोड़ दिया। टांडा मेडिकल कॉलेज में बैजनाथ के 85 वर्षीय बुजुर्ग और निजी अस्पताल में मुहाल के 67 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मंडी के रिवालसर में मृतक का मौत के बाद कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लाहौल-स्पीति में एक 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। शिमला में चार कोरोना पॉजिटिवों की मौत हुई है। मृतकों में एक पुरुष 40 वर्षीय, दूसरा 63 वर्षीय, जबकि एक वृद्ध 83 वर्षीय शामिल है। एक 70 वर्षीय महिला की भी मौत हुई है। सोलन जिले में 58 और 73 वर्षीय दो संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
उधर, शनिवार को प्रदेश में कोरोना वायरस के 799 नए मामले आए हैं। शिमला में 243, मंडी 131, कांगड़ा 113, सोलन 84, चंबा 52, बिलासपुर 49, हमीरपुर 40, किन्नौर 22, कुल्लू 25, लाहौल-स्पीति 20, सिरमौर 11 और ऊना में 9 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 44405 पहुंच गया है। 8247 सक्रिय मामले हैं। 35403 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 711 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। मंडी के लडभड़ोल क्षेत्र में 48 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें 40 कर्मचारी चूल्ला बिजली प्रोजेक्ट के हैं। इसमें एक एसडीओ भी शामिल हैं। सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन