फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus in himachal: covid b4 variant covid ba6 variant reports negative

Coronavirus: हिमाचल के कोरोना संक्रमितों में ओमिक्रॉन बीए-4 और बीए-6 वैरिएंट नहीं

Mon, 01 Aug 2022 10:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 01 Aug 2022 10:40 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के लिए कहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बीए-4 और बीए-6 वैरिएंट तीव्र गति से फैलता है। 

विज्ञापन
coronavirus in himachal: covid b4 variant covid ba6 variant reports negative
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कोरोना संक्रमित मरीजों में ओमिक्रॉन बीए-4 और बीए-6 वैरिएंट नहीं पाया गया है। करीब तीन सप्ताह पहले दिल्ली की केंद्रीय प्रयोगशाला में राज्य से जांच के लिए भेजे गए 150 सैंपलों में से 75 की रिपोर्ट आ गई है। इनमें से 20 लोगों में बीए-2 वैरिएंट मिला है। प्रदेश में जिस तरह कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने जिला कांगड़ा, मंडी, शिमला आदि जिलों से कोरोना संक्रमितों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली की केंद्रीय प्रयोगशाला में भेजे थे।

विज्ञापन


तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक में बीए-4 और बीए-6 वैरिएंट लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। प्रदेश सरकार ने भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के लिए कहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अन्य वैरिएंट की अपेक्षा यह तीव्र गति से फैलता है। यह शरीर के भीतर प्रवेश करने पर ज्यादा खतरनाक हो जाता है। दमा, हार्ट, किडनी पीड़ित मरीजों के लिए यह ज्यादा घातक है।
विज्ञापन


जिन लोगों ने वैक्सीन की डोज ली है, उन्हें बाईपास कर यह आगे बढ़ जाता है। प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को मरीजों के आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के लिए कहा है। सरकार ने अस्पतालों में आने वाले सर्दी, खांसी, जुकाम से पीड़ित मरीजों के कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में बीए-4 और बीए-6 वैरिएंट की आशंका के चलते जिलों से कोरोना मरीजों के सैंपल दिल्ली प्रयोगशाला भेजे गए थे। 75 के करीब सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इनमें यह वैरिएंट नहीं पाया गया है। - हेमराज बैरवा, निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed