फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CoronaVirus in Himachal: covid 19 new cases reported on august 22

CoronaVirus in Himachal: सोलन में एक साथ 50 नए मरीज, प्रदेशभर में 172 मामले

Sat, 22 Aug 2020 10:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Himachal: covid 19 new cases reported on august 22
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 172 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सोलन जिले में एक साथ 50 नए मरीज आए हैं। बिलासपुर में 43, किन्नौर में चार, कुल्लू आठ, मंडी सात,  सिरमौर नौ, ऊना-लाहौल-स्पीति और चंबा एक-एक, शिमला छह, हमीरपुर 26 और कांगड़ा में 16 नए पॉजिटिव मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4895 पहुंच गया है। 1478 सक्रिय मामले हैं। अब तक 3341 मरीज ठीक हो चुके हैं। शनिवार को 107 और मरीज ठीक हो गए। कोरोना से प्रदेश में 27 की मौत हो चुकी है। 47 मरीज प्रदेश के बाहर चले गए हैं। बिलासपुर जिले में एक छह साल के बच्चे सहित 43  लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन


इनमें कोठीपुरा में निर्माणाधीन एम्स के 37 मजदूर शामिल हैं। कुल्लू जिले में कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले आए हैं। महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश से लौटे सेना के दो जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों जवान क्वारंटीन में थे। इसके अलावा एक 32 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। युवक निरमंड के जाओं का रहने वाला है जो 15 अगस्त को बद्दी से आया है। कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए डीसी ऊना ने खुद को किया आईसोलेट कर लिया है। किन्नौर जिले के पूह खंड के रेता खान एरिया में चार कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। डीसी का चैंबर शनिवार को बंद रहेगा। डीसी ऊना के कार्यालय में 19 अगस्त को आई महिला जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 
विज्ञापन


राजधानी में कोरोना के चार नए मामले, खलीनी से दो 
वहीं, राजधानी के उपनगरों में कोरोना के छह नए मामले आए हैं। सभी पॉजिटिव मरीजों को कोविड केयर सेंटर मशोबरा शिफ्ट कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने इसकी पुष्टि की है। शहर में दो मामले खलीनी से आए हैं। इसमें चंडीगढ़ से लौटे पति-पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सिरमौर से शिमला के मैहली लौटी महिला पॉजिटिव निकली है। यह महिला 8 से 14 अगस्त तक छुट्टी पर थीं। महिला सचिवालय में काम करती है। लक्षण सामने के आने के बाद महिला आईजीएमसी के फ्लू ओपीडी में जांच के लिए गई थीं। यहां महिला का सैंपल लिया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीएस में पति के बाद पत्नी भी पॉजिटिव 
कोरोना का एक मामला बीसीएस से भी आया है। यहां पर एक महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। महिला का पति बीते दिनों कांगड़ा से यहां लौटा था। यह व्यक्ति छुट्टी पर घर आया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला को भी क्वारंटीन कर दिया था। देर रात महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला के पति को पहले ही मशोबरा स्थित कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया जा चुका है।

हिमाचल में कोरोना से चार और लोगों की मौत

हिमाचल में कोरोना से चार लोगों की जान चली गई। शनिवार को कांगड़ा के अधेड़ व्यक्ति ने नालागढ़, बद्दी की बुजुर्ग महिला ने आईजीएमसी शिमला और मंडी जिले के बल्ह के बुजुर्ग की नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। लगातार चार दिन में 9 मौतों के साथ प्रदेश में कोरोना से 28 लोगों की जान चली गई।  कांगड़ा के पालमपुर का 55 वर्षीय व्यक्ति बद्दी की पनेशिया कंपनी में कार्यरत था। 19 अगस्त को उनके सीने में दर्द उठा। उन्हें उपचार के लिए नालागढ़ के निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उन्हें नालागढ़ अस्पताल रेफर किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौत के बाद उनका कोरोना टेस्ट जांच के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।

दूसरी ओर बद्दी के भुड्ड गांव की 75 वर्षीय महिला दो दिन पहले पॉजिटिव निकली थी। तबीयत खराब होने पर उन्हें काठा से बीती रात आईजीएमसी शिमला लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। महिला का शिमला के कनलोग श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। महिला का संक्रमित पति भी काठा अस्पताल में भर्ती है। उधर, नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन दमे से ग्रसित बल्ह के 80 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की शनिवार को मौत हो गई। उन्हें मंडी अस्पताल से रेफर किया गया था। नालागढ़ के पल्ली की 34 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की भी मौत हो गई है। मौत के बाद शनिवार को महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जानकारी के अनुसार महिला को 20 अगस्त को अस्पताल में भर्ती किया गया था और 21 को इसकी मौत हो गई। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मृतक महिला के संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। 

कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए डीसी ऊना

उपायुक्त ऊना संदीप कुमार कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आ गए हैं। महिला के कोरोना संक्रमित होने की सूचना के बाद डीसी संदीप कुमार ने खुद को आईसोलेट कर लिया है। इसी वजह से शनिवार को डीसी चैंबर बंद रहा। बताया जा रहा है कि 19 अगस्त को दो महिलाएं उपायुक्त से मिली थीं। इनमें से एक महिला की कोरोना रिपोर्ट 21 अगस्त पॉजिटिव पाई गई।

जिस पर तुरंत उन्होंने नियमानुसार खुद को आइसोलेट कर लिया। इस संबंध में डीसी ऊना संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तुरंत आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि किसी भी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद खुले में न घूमे, बल्कि आइसोलेट हो जाएं। उन्होंने बताया कि कोरोना रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

छुट्टी घर आए तियारा के पुलिस जवान की मौत

 गगल के पास तियारा गांव में घर छुट्टी आए पंजाब पुलिस के जवान की मौत हो गई है। प्रधान संदीप मनकोटिया व उप प्रधान अरविंद कुमार ने बताया कि 50 वर्षीय हंसराज चौधरी पंजाब पुलिस में पटियाला में हवलदार पद पर सेवारत थे। वह 13 जुलाई को छुट्टी आए थे और 27 जुलाई तक होम क्वारंटीन में थे।

20 अगस्त को अचानक तबीयत खराब हो जाने पर उन्हें बेहोशी की हालत में टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां 21 अगस्त शाम को उनकी मौत हो गई। मृतक जवान अपने पीछे पत्नी व तीन बेटियां छोड़ गए हैं।

बेटियां क्रमश: 16, 14 और 10 वर्ष की हैं। पुलिस के जांच अधिकारी शीशपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed