फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Coronavirus in Himachal: covid 19 latest updates for august 11, new cases reported

Coronavirus in Himachal: ऊना में एक साथ 16 पॉजिटिव मरीज, प्रदेशभर में 52 नए मामले

Tue, 11 Aug 2020 10:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Aug 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal: covid 19 latest updates for august 11, new cases reported
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 52 नए मामले आए हैं। ऊना में 16, चंबा में 14, कांगड़ा में छह, सोलन तीन, शिमला दो, मंडी-हमीरपुर और कुल्लू में एक-एक मामला आया है। सुबह चंबा जिले में एक साथ 14 नए कोरोना मरीज आए हैं। सभी धड़ोग मोहल्ला के निवासी हैं और पहले पाॅजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है। हालांकि सरकार के दिशा-निर्देश संबंधी मानदंड पूरा करने वाले 60 वर्ष से कम आयु वाले संक्रमितों को होम आईसोलेशन का भी विकल्प दिया जाएगा। होम आईसोलेशन के लिए अलग कमरा, वाॅशरूम जरूरी है। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 143 हो गई है।

विज्ञापन


वहीं शिमला जिले के पुराना जुब्बल में भी एक मामला आया है। बिहार से 29 जुलाई को पहुंचे मरीज की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। देररात आईजीएमसी में मंगलवार को रिकांगपिओ से आया एक मरीज कोरोना  पॉजिटिव पाया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमित को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। जिला निगरानी अधिकारी डॉ. राकेश भारद्वाज ने इसकी पुष्टि की है। इस मरीज को सोमवार रात को लक्षण दिखने के बाद डीडीयू शिफ्ट किया गया था। देर रात मरीज को सांस की समस्या होने के बाद आईजीएमसी शिफ्ट किया गया। यहां पर कोरोना संदिग्ध वार्ड में रखा गया और इसके बाद सैंपल लिया गया। मंगलवार शाम को उक्त मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


कांगड़ा जिले में भी छह नए मामले आए हैं। नूरपुर का 70 वर्षीय बुजुर्ग व उसकी आठ साल की पोती पॉजिटिव पाई गई है। दोनों को धर्मशाला अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है। मटौर, लग बधाना नलेटी से चार नए मामले आए हैं।  जिले में मंगलवार को 16 कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं।  वहीं, सोलन के नालागढ़ में रिपोर्ट लेने अस्पताल पहुंचा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति अपनी, पत्नी और बेटी की कोविड रिपोर्ट लेने अस्पताल पहुंचा था। इस दौरान संक्रमित ने स्वास्थ्य विभाग को खूब छकाया। अस्पताल में डेढ़ घंटा हंगामा होता रहा। इसके चलते ओपीडी बंद करनी पड़ी। संक्रमित बेटी की चंडीगढ़ में सर्जरी होने से पहले जांच के लिए नालागढ़ अस्पताल पहुंचा था। मंडी के बल्ह में भी एक मामला आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमीरपुर जिले में एक युवक कोरोना पॉजीटिव पाया गया है।  गांव उसनाड कलां का रहने वाला युवक चार अगस्त को बद्दी से आया था और गृह संगरोध में रह रहा था। रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर इस युवक को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 370 पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या भी 68 पहुंच गई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3513 पहुंच गया है। 1196 सक्रिय मामले हैं। 2273 मरीज ठीक हो गए हैं। मंगलवार को 68 और मरीज ठीक हो गए हैं। 26 राज्य के बाहर चले गए हैं। प्रदेश में कोरोना से अब तक 16 जानें जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed