फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus in Himachal: covid 19 deaths and cases latest update for november 04

CoronaVirus in Himachal: 12 संक्रमितों की मौत, शिमला में रिकॉर्ड मामले, प्रधान सचिव मुख्यमंत्री भी पॉजिटिव

Wed, 04 Nov 2020 10:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/जोगिंद्रनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Nov 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Himachal: covid 19 deaths and cases latest update for november 04
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में 12 और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। मंडी जिले में बुधवार को एक कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ दिया। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चौंतड़ा निवासी 57 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। टांडा मेडिकल कॉलेज में कांगड़ा बडियारा की 75 वर्षीय और जोगिंद्रनगर मंडी की 78 वर्षीय कोरोना संक्रमित दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई। चौंतड़ा के एक 57 वर्षीय ने भी दम तोड़ा। वहीं, आईजीएमसी में शिमला शहर के 62 वर्षीय कारोबारी समेत पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। कारोबारी की मिडिल बाजार में दुकान थी। कोरोना से अभी तक शिमला शहर में नौ कारोबारियों की मौत हो चुकी है। किन्नौर के रिकांगपिओ के 95 वर्षीय बुजुर्ग की भी मौत हो गई। इसके अलावा 62 कोटखाई के मरीज ने भी दम तोड़ दिया। शाम को चौपाल की 45 वर्षीय महिला और सिरमौर शिलाई के 56 वर्षीय संक्रमित मरीज ने भी दम तोड़ दिया। आईजीएमसी कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने मौतों की पुष्टि की है। कुल्लू जिले में मनाली की 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला और लाहौल के प्यूकर के एक कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई है। सोलन से रेफर सिरमौर के कांडा निवासी 60 वर्षीय संक्रमित की आईजीएमसी में मौत हो गई।

विज्ञापन


उधर, प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस के 416 नए मामले आए हैं। शिमला जिले में रिकॉर्ड 99 नए कोरोना मामले आए हैं। मंडी 76, कांगड़ा 48, बिलासपुर 21, किन्नौर 46, कुल्लू 33, चंबा 18, हमीरपुर 20, सोलन 18, लाहौल-स्पीति 19, सिरमौर 13 और ऊना में 5 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 23365 पहुंच गया है। 3431 सक्रिय मामले हैं। 19554 मरीज ठीक हो चुके हैं। 349 से अधिक कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मंडी जिले में मकरीड़ी और चौंतड़ा स्कूल के दो शिक्षक पॉजिटिव आए हैं। स्कूलों को सैनिटाइज कर दिया गया है। स्कूल के सारे स्टाफ का कोविड टेस्ट होगा।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य दिलीप सिंह ठाकुर का कहना है कि शिक्षिका के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरे स्कूल को सैनिटाइज किया गया है। शिक्षिका के संपर्क में आने वालों के कोविड-19 टेस्ट करवाए जाएंगे। उधर, चौंतड़ा स्कूल में भी एक शिक्षिका पॉजिटिव आई है, जिसे होम आइसोलेट किया गया है। हालांकि उक्त शिक्षिका में किसी तरह के कोरोना के लक्षण नहीं है। लेकिन, एहतियात के तौर पर लिए गए कोविड-19 के रैपिड एंटीजन टेस्ट में उक्त शिक्षिका के पॉजिटिव होने की बात सामने आई है। किन्नौर जिले में छोलटू स्थित विद्युत परियोजना के 44 कर्मचारियों समेत 46 के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भी पॉजिटिव 
प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। संजीव ने कोरोना टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 17 दिन के लिए होम क्वारंटीन हो गए हैं।  उन्होंने कहा कि उन्हें पहले बुखार की शिकायत थी। दवाई लेने के बाद बुखार थोड़ा कम हो गया था। इसके बाद जब दोबारा बुखार हुआ तो उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह होम क्वारंटीन हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान जो भी उनके संपर्क में आए हैं, वे सतर्क रहें और सुरक्षा के उपाय अपना कर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed