फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus Himachal Pradesh Baddi Solan women entrepreneur died of corona virus in PGI Chandigarh

बद्दी में रह रही महिला की कोरोना से पीजीआई में मौत

Fri, 03 Apr 2020 11:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी/सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी/सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Apr 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Himachal Pradesh Baddi Solan women entrepreneur died of corona virus in PGI Chandigarh
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के झाड़माजरी की नामी हेलमेट निर्माता कंपनी के डायरेक्टर की 70 वर्षीय पत्नी की कोरोना संक्रमण से पीजीआई में मौत हो गई है। बीते दिन तबीयत खराब होने पर बुजुर्ग महिला को उसके पति के साथ पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया था, जहां महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना से मौत की पुष्टि के बाद शुक्रवार को कंपनी का गेस्ट हाउस, निजी अस्पताल समेत पूरे झाड़माजरी औद्योगिक-रिहायशी क्षेत्र सील कर दिया है।

विज्ञापन


महिला के संपर्क में आए करीब 50 लोगों को क्वारंटीन कर दिया है। परिवार के सभी सदस्यों के कोविड-19 के सैंपल लिए गए हैं। इससे पहले 23 मार्च को अमेरिका से लौटे 69 वर्षीय तिब्बती ने कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा था। प्रदेश में अभी तीन पॉजिटिव मरीज टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं, जो दिल्ली में मरकज में शिरकत कर लौटे थे।   
विज्ञापन


बद्दी की महिला 15 मार्च को दिल्ली से पति समेत चार अन्य परिवारों के कुल सात सदस्यों के साथ निजी गाड़ी में झाड़माजरी आई थी। लॉकडाउन और फिर कर्फ्यू के चलते सभी कंपनी के रेस्ट हाउस में एक साथ रुके थे। 31 मार्च को उसे अस्पताल लाया गया। उसे पिछले 6-7 दिन से तेज बुखार की शिकायत थी। चिकित्सक ने शुरुआती जांच के बाद महिला और उसके पति को पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है। महिला या उसके परिवार के अन्य सदस्यों की विदेश घूमने की कोई बात सामने नहीं आई है। सभी दिल्ली से लौटे हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि महिला कहां संक्रमित हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना पॉजिटिव महिला और उसके परिवार के साथ जो लोग संपर्क में आए उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। क्वारंटीन किए गए लोगों में सफाई कर्मचारी, रसोइया, दो चालक समेत कंपनी के 22 कर्मचारियों समेत कुल 50 लोग शामिल हैं। जो इन सभी परिवार से किसी न किसी तरह संपर्क में आए हैं। प्रशासन की टीम निजी अस्पताल में महिला के संपर्क में आए लोगों की भी तलाश कर रही है। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक चंदेल ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। 


सूत्रों के अनुसार नवरात्र के दौरान हेलमेट कंपनी के मालिक और परिवार के सदस्यों ने कंपनी परिसर में बने मंदिर में ही पूजा-पाठ भी किया। इसमें स्टाफ के अलावा कंपनी के कई कर्मचारी भी शामिल हुए थे। इन सभी को क्वारंटीन में रखा गया है और लक्षण दिखने पर इनके कोरोना टेस्ट भी होंगे। इनमें कई हिमाचली भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed