फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Coronavirus: Himachal Congress banned all party programs

कोरोना: हिमाचल कांग्रेस ने पार्टी के सभी कार्यक्रमों पर लगाई रोक

Wed, 12 Jan 2022 06:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Jan 2022 06:24 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पदयात्रा भी स्थगित कर दी है। उनका कहना है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। कोरोना की स्थिति ठीक होने पर पुन: पार्टी कार्यक्रम चलाए जाएंगे। 

विज्ञापन
Coronavirus: Himachal Congress banned all party programs
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी कार्यक्रमों पर कुछ समय के लिए रोक लगाई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पदयात्रा भी स्थगित कर दी है। उनका कहना है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। कोरोना की स्थिति ठीक होने पर पुन: पार्टी कार्यक्रम चलाए जाएंगे। बताते हैं कि प्रदेश कांग्रेस ने राज्य के विभिन्न जिलों में जनजागरण अभियान चला रखा था, परंतु यह कार्यक्रम भी कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश के जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चलाए जाने थे और इनको भी अगले आदेशों तक रोक दिया है। हाईकमान के  निर्देश पर कांग्रेस का प्रदेश स्तर का प्रशिक्षण कार्यक्रम ही कराया जा सका है। दूसरे और तीसरे चरण का पार्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम जिलों और ब्लॉक में बीच में ही स्थगित करना पड़ा है। अगले आदेशों तक ये सभी कार्यक्रम रोके गए हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed