{"_id":"61decf6401281830a35bae20","slug":"coronavirus-himachal-congress-banned-all-party-programs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हिमाचल कांग्रेस ने पार्टी के सभी कार्यक्रमों पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हिमाचल कांग्रेस ने पार्टी के सभी कार्यक्रमों पर लगाई रोक
Wed, 12 Jan 2022 06:24 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 12 Jan 2022 06:24 PM IST
सार
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पदयात्रा भी स्थगित कर दी है। उनका कहना है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। कोरोना की स्थिति ठीक होने पर पुन: पार्टी कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी कार्यक्रमों पर कुछ समय के लिए रोक लगाई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पदयात्रा भी स्थगित कर दी है। उनका कहना है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। कोरोना की स्थिति ठीक होने पर पुन: पार्टी कार्यक्रम चलाए जाएंगे। बताते हैं कि प्रदेश कांग्रेस ने राज्य के विभिन्न जिलों में जनजागरण अभियान चला रखा था, परंतु यह कार्यक्रम भी कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रदेश के जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चलाए जाने थे और इनको भी अगले आदेशों तक रोक दिया है। हाईकमान के निर्देश पर कांग्रेस का प्रदेश स्तर का प्रशिक्षण कार्यक्रम ही कराया जा सका है। दूसरे और तीसरे चरण का पार्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम जिलों और ब्लॉक में बीच में ही स्थगित करना पड़ा है। अगले आदेशों तक ये सभी कार्यक्रम रोके गए हैं।
विज्ञापन