{"_id":"6160609b8ebc3e1a244e2b0e","slug":"coronavirus-health-department-will-conduct-random-sampling-of-people-in-mandi-arki-and-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: मंडी, अर्की और फतेहपुर में लोगों की रैंडम सैंपलिंग करवाएगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: मंडी, अर्की और फतेहपुर में लोगों की रैंडम सैंपलिंग करवाएगा विभाग
Fri, 08 Oct 2021 11:09 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:09 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग ने मंडी, अर्की, जुब्बल - कोटखाई और फतेहपुर में लोगों की रैंडम सैंपलिंग करने के निर्देश दे दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी और ब्लॉक मेडिकल अफसरों को टीम बनाकर लोगों के सैंपल लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव के चलते जिस तरह से लोगों की भीड़ उमड़ रही है। उससे कोरोना संक्रमण की आशंका बन गई है। स्वास्थ्य विभाग के लिए यह भीड़ चिंता का विषय बन गई है। विभाग ने मंडी, अर्की, जुब्बल - कोटखाई और फतेहपुर में लोगों की रैंडम सैंपलिंग करने के निर्देश दे दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी और ब्लॉक मेडिकल अफसरों को टीम बनाकर लोगों के सैंपल लेने के लिए कहा गया है। हिमाचल में अभी 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन की डोज लगी है लेकिन इससे कम उम्र के युवाओं और बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
प्रदेश में कोरोना एक्टिव मामलों की संख्या 14 सौ से ज्यादा हैं। हर दिन हिमाचल में 3 से 4 लोगों की मौत हो रही है। प्रतिदिन डेढ़ सौ से ज्यादा कोरोना के मामले सानने आ रहे हैं। कांगड़ा और हमीरपुर में एक्टिव मामलों का आंकड़ा साढ़े तीन सौ से ज्यादा है। मंडी और शिमला में भी आंकड़ा सौ से पार है। प्रदेश में मौत का आंकड़ा 3678 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की माने तो मामले घट रहे हैं लेकिन अगर भीड़ उमड़ी रही तो मामलों में इजाफा होगा।
विज्ञापन