फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus: govt will propose to open school in Himachal before Union Minister today

हिमाचल में सरकारी स्कूलों को खोलने पर फैसला आज, निजी पर संशय

Tue, 28 Apr 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Apr 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
coronavirus: govt will propose to open school in Himachal before Union Minister today
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल में सरकारी स्कूलों को खोलने को लेकर आज फैसला हो सकता है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक सभी प्रदेश के शिक्षा मंत्रियों और सचिवों के साथ मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस करेंगे। इस दौरान हिमाचल सरकार उन्हें अपने प्रस्ताव से अवगत करवाएगी। केंद्र ने हिमाचल के प्रस्ताव को हरी झंडी दी तो तीन मई के बाद  स्कूल खुल सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि, स्कूल खुलने का फैसला पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर निर्भर करेगा। केंद्र सरकार ने अगर पब्लिक ट्रांसपोर्ट को शुरू नहीं किया तो स्कूल खोलना भी आसान नहीं रहेगा। हिमाचल सरकार के स्कूल खोलने के प्रस्ताव के तहत प्रार्थना सभाओं पर पूरी तरह से रोक रहेगी। वहीं, निजी स्कूलों को कब खोला जाना है, इसको लेकर अभी संशय है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि निजी स्कूलों को लेकर फैसला लॉकडाउन खुलने के बाद हालात सामान्य होने के बाद लिया जाना चाहिए। निजी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के चलते इन स्कूलों को अभी खोलने का जोखिम नहीं लेना चाहिए। दूसरा मत यह भी है कि निजी स्कूलों की बड़ी कक्षाओं नवीं से 12वीं को कुछ एहतियात बरतते हुए खोला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंस के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से चर्चा की जाएगी। उसके बाद ही स्कूल खोलने को लेकर फैसला लिया जाएगा। - सुरेश भारद्वाज, शिक्षा मंत्री  

यह है प्रस्ताव

  1. नवीं से 12वीं तक की कक्षाओं को सुबह और शाम की दो शिफ्ट में शुरू किया जाएगा। नवीं-दसवीं को सुबह और 11वीं-12वीं की कक्षा शाम के सत्र में लगाई जाएगी। 
  2. छठी से 12वीं कक्षा के लिए एक दिन छोड़कर कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इन कक्षाओं में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक कक्षा के बच्चों को दो कमरों में बैठाकर पढ़ाया जाएगा। 
  3. पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं 15 मई के बाद शुरू करने का प्रस्ताव है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed