{"_id":"5ef0d5a08ebc3e42ee104a2d","slug":"coronavirus-delhi-and-maharashtra-increase-himachal-s-concern-this-is-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: दिल्ली और महाराष्ट्र ने बढ़ाई हिमाचल की चिंता, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: दिल्ली और महाराष्ट्र ने बढ़ाई हिमाचल की चिंता, ये है वजह
Tue, 23 Jun 2020 11:12 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित दिल्ली और महाराष्ट्र ने हिमाचल की चिंता भी बढ़ा दी है। इन दोनों राज्यों ने हिमाचल के कोरोना के ग्राफ में 63 फीसदी की बढ़ोतरी की है। दरअसल प्रदेश में अभी तक कोरोना के 702 पॉजिटिव मामले हैं। इनमें 439 मामले दिल्ली और महाराष्ट्र से हिमाचल आए लोगों के हैं।
विज्ञापन
बड़ी बात यह है कि हिमाचल में एक सप्ताह से औसतन 20 मामले पंजीकृत हो रहे हैं। इनमें 80 फीसदी मामले इन दोनों राज्यों से आए लोगों के हैं। इसके अलावा प्रदेश में 67 संक्रमित वे लोग हैं, जो कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए है। इनमें जमाती भी शामिल हैं। सरकार का कहना है कि दिल्ली से सबसे ज्यादा 270 कोरोना पॉजिटिव मामले आए है जबकि महाराष्ट्र से इनकी संख्या 169 है। 9 कोरोना पॉजिटिव ऐसे हैं, जिनकी ट्रेवलर हिस्ट्री नहीं है।
विज्ञापन
प्रदेश में अभी कोई गंभीर मामला नहीं : धीमान
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि जैसे-जैसे नए मरीज आ रहे हैं। उसी रफ्तार से मरीज ठीक भी हो रहे है। हिमाचल में पॉजिटिव रेट 0.16 फ ीसदी, डेथ रेट 1.43 फ ीसदी, टेस्ट पर मिलियन 7328, रिकवरी रेट 62 फ ीसदी है। धीमान ने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें से ही लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। हिमाचल में अब तक कोरोना का कोई भी गंभीर मामला नहीं आया है। कोविड केयर सेंटर में ही कोरोना पाजिटिव का उपचार हो रहा है।
विज्ञापन