फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus: Child mental development stopped due to the closure of school, the father reached the Human Rights Commission

स्कूल बंद होने से नहीं हो रहा बच्चे का मानसिक विकास, मानवाधिकार आयोग पहुंचा पिता

Fri, 25 Sep 2020 10:49 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Sep 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
coronavirus: Child mental development stopped due to the closure of school, the father reached the Human Rights Commission
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग

कोरोना संकट के चलते 15 मार्च से प्रदेश में बंद चल रहे स्कूलों के कारण बच्चों का मानसिक विकास नहीं होने का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है। जयपुर निवासी एक अभिभावक ने आयोग के समक्ष इस मामले को उठाते हुए सोलन के एक निजी स्कूल से उन्हें फीस वापस दिलाने की गुहार लगाई है। अभिभावक ने कहा है कि ऑनलाइन पढ़ाई के चलते बच्चे का मानसिक विकास नहीं हो रहा है। मानवाधिकार आयोग ने आगामी कार्यवाही के लिए प्रदेश के शिक्षा सचिव राजीव शर्मा को यह मामला भेजा है। आयोग से पत्र मिलते ही महकमा मंथन में जुट गया है। निजी स्कूलों की बहुत अधिक फीस को लेकर अभी तक सरकार के पास कई शिकायतें आई हैं।

विज्ञापन


हिमाचल हाईकोर्ट में भी इस तरह के मामले पहुंचे हैं। अब इस नए मामले में अभिभावक ने राष्ट्रीय मानवाधिकार का दरवाजा खटखटाया है। अभिभावक का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई और स्कूल के माहौल में बहुत अधिक अंतर है। स्कूल जाने से बच्चे का मानसिक विकास होता है। अब कोरोना संकट के चलते स्कूल बंद हैं। ऐसे में बच्चों का मानसिक विकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आयोग से सोलन के निजी स्कूल से बच्चे के दाखिले के समय जमा करवाई गई फीस को लौटाने की मांग की है। प्रदेश सरकार के पास आयोग के माध्यम से यह मामला आने के बाद अफसरशाही भी पसोपेश में फंस गई है। आयोग ने इस संदर्भ में की गई कार्यवाही की जानकारी देने को भी कहा है। ऐसे में सरकार इस बाबत क्या कर सकती है, इसको लेकर संबंधित विभागों के साथ मंथन शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed