फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus cases update of Himachal pradesh today 28 june 2022

CoronaVirus In Himachal: हिमाचल में तीन महीने बाद एक ही दिन में 120 नए संक्रमित मरीज, सक्रिय मामलों की संख्या 441 पहुंची

Tue, 28 Jun 2022 08:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Jun 2022 08:34 PM IST
सार

कोरोना के मामलों में एकाएक उछाल आने से प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 441 हो गई है। कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा 40 लोग पॉजिटिव हुए हैं। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना की जांच के लिए 2,688 लोगों के सैंपल लिए गए थे। 

विज्ञापन
CoronaVirus cases update of Himachal pradesh today 28 june 2022
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को 120 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। करीब तीन महीनों के बाद एक ही दिन में आंकड़ा 100 से पार हुआ है। कोरोना के मामलों में एकाएक उछाल आने से प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 441 हो गई है। कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा 40 लोग पॉजिटिव हुए हैं। इसके साथ ही शिमला में 23, मंडी 21, हमीरपुर 16, चंबा सात, बिलासपुर चार, सिरमौर तीन, किन्नौर दो, सोलन, ऊना, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में एक-एक मामला सामने आया है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना की जांच के लिए 2,688 लोगों के सैंपल लिए गए थे। 

विज्ञापन


डीडीयू में दाखिल मरीजों के होंगे कोरोना टेस्ट
 वहीं, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित दाखिल मरीजों के कोरोना टेस्ट होंगे। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रबंधन का कहना है कि सभी मरीजों के इस दौरान आरटीपीसीआर टेस्ट करवाए जाएंगे। प्रदेश भर में बढ़ते कोरोना मामलों के बाद अस्पताल प्रबंधन ने एहतियातन यह निर्देश जारी किए हैं। डीडीयू अस्पताल में रोजाना हजारों की तादाद में मरीज इलाज करवाने के पहुंचते हैं। इनमें से कई मरीजों की हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में दाखिल किया जाता है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब दाखिल मरीजों के टेस्ट करवाने का निर्णय किया गया है। इसके अलावा प्रबंधन ने जनरल और मेडिसिन ओपीडी में इलाज करवाने के लिए पहुंचने वाले जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों के भी कोविड टेस्ट करवाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


कोरोना के तीन नए मरीज, डॉक्टर भी संक्रमित   
मंगलवार को भी अस्पताल में 66 मरीजों के कोविड टेस्ट किए गए हैं। इनमें तीन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि तीनों पॉजिटिव मरीजों को सात दिन तक होम आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा आईजीएमसी में एक चिकित्सक भी कोरोना पॉजिटिव आया है। मंगलवार को जिलेभर में 23 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 48 पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed