{"_id":"61b22fc830c096121618fdd0","slug":"coronavirus-cases-himachal-two-infected-died-42-new-positive-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हिमाचल में दो संक्रमितों की मौत, 42 नए मामले, सैंपलिंग गिरने पर सीएमओ से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हिमाचल में दो संक्रमितों की मौत, 42 नए मामले, सैंपलिंग गिरने पर सीएमओ से जवाब तलब
Thu, 09 Dec 2021 10:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:03 PM IST
सार
हिमाचल में गुरुवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। वहीं प्रदेश में 42 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 672 रह गई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। हमीरपुर के 70 वर्षीय बुजुर्ग और शिमला की 49 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं प्रदेश 42 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महामारी से मौतों का आंकड़ा 3842 पहुंच गया है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 672 रह गई है।
कोरोना सैंपलिंग का ग्राफ गिरा
उधर, कोरोना की सैंपलिंग न बढ़ा जाने पर सरकार ने जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) से जवाब तलब किया है। वैक्सीनेशन की दूसरी डोज का लक्ष्य पूरा होने के बाद सरकार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को 7 हजार से ज्यादा सैंपल लेने के निर्देश दिए गए थे। ओमिक्रॉन वैरिएंट की आशंका के चलते उपायुक्तों और सीएमओ से हुई बैठक में भी सख्ती से आदेशों को पालन करने को कहा था लेकिन प्रदेश में 6 हजार से ऊपर मरीजों के टेस्ट नहीं हो पाए हैं। अब आगामी कैबिनेट की बैठक से पहले वाली बैठक मेें अधिकारियों से कारण पूछा जाएगा।
देश में ओमिक्रॉन के मामलों की पुष्टि हो रही है। हिमाचल में भी विदेशों से आने वाले साढ़े सात सौ लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग इन लोगों पर बराबर नजर बनाए हुए है। हालांकि विभाग का दावा है कि इनमेें किसी में भी ऑमिक्रोन वैरिएंट के लक्षण नहीं है। जिन लोगों को 14 दिन क्वारंटीन का हो गया है, उसे परिवार के साथ रहने की अनुमति दी जा रही है। पंचायत प्रधान, आशा और आंगनबाड़ी वर्करों से इनकी जानकारी ली जा रही है। विभाग ने विदेश से लौट रहे लोगों और इनके सगे संबंधियों के सैंपल लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
सीएमओ को 7 हजार से ज्यादा लोगों के सैंपल लेने को कहा गया है। जिलों मेें बीते चार - पांच दिनों से सैंपलिंग का ग्राफ गिरा है। ऐसे में जवाब मांगा गया है। अमिताभ अवस्थी, स्वास्थ्य सचिव