फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus: After conducted the test in IGMC Shimla, the woman reached appear in B.Ed. exam

कोरोनावायरस: आईजीएमसी शिमला में टेस्ट करवाने के बाद बीएड परीक्षा देने पहुंच गई महिला

Thu, 05 Mar 2020 10:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Mar 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: After conducted the test in IGMC Shimla, the woman reached appear in B.Ed. exam
फाइल फोटो

हिमाचल के आईजीएमसी शिमला में मंगलवार देर रात एक दंपती स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचा। शिमला का रहने वाला यह दंपती हाल ही में इटली से लौट कर आया है। जब उन्होंने मौके पर मौजूद डॉक्टरों को अपनी ट्रैवल हिस्ट्री बताई तो तुरंत अस्पताल प्रशासन को इस बारे में सूचित किया गया और रात करीब साढ़े 11 बजे डॉक्टरों ने दंपती की स्वास्थ्य जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलने पर वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से पूरे मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


स्वास्थ्य जांच के बाद दंपती से डॉक्टरों ने कहा कि आप में कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। एहतियात बरतने की सलाह देते हुए कहा कि घर में ही रहें और सार्वजनिक स्थलों पर जाने से बचें। दावा है कि उन्हें अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में रखने का भी विकल्प दिया गया। रात करीब एक बजे उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया। सूत्र बताते हैं कि बुधवार को बीएड की परीक्षा थी। इन दंपती में से एक ने परीक्षा केंद्र जाकर परीक्षा भी दी।
विज्ञापन


इस बात का पता चलने के बाद हड़कंप मच गया। दंपती की ट्रैवल हिस्ट्री इटली से थी तो इस तरह का रिस्क नहीं लिया जा सकता था। पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने भी अपने स्तर पर उस दंपती से बातचीत कर जानकारी हासिल की। उधर, बिलासपुर से संदिग्ध मरीज का सैंपल लेकर दिल्ली एम्स भेज दिया गया है। दो से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट आने की संभावना है। चिकित्सकों की देख रेख में मरीज को रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहता है अस्पताल प्रशासन 

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने कहा कि रात को दंपती आया था। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री इटली की थी। इनमें किसी भी तरह के कोरोना से संबंधित लक्षण बिल्कुल भी नहीं पाए गए। स्वास्थ्य जांच के बाद इनसे कहा गया कि वह कुछ दिन सार्वजनिक जगहों पर न जाएं और घर पर ही आराम करें।      

इटली घूम कर आए दोनों लोग ट्रेस : धीमान 
अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान ने कहा कि रात को आईजीएमसी में आए दो लोगों को ट्रेस कर लिया है। इन्हें आब्जर्वेशन पर रखा गया है। आईजीएमसी के प्रधानाचार्य और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक को इस मामले में तलब किया है। बताया गया है कि रात को ही यह लोग रात को ही घर चले गए है। अब इन्हें लोगों को 28 दिन के लिए निगरानी में रखा गया है। इन्हें बुखार, जुकाम नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed