{"_id":"5e9063d98ebc3e72be029a3d","slug":"corona-warriors-dr-sanjay-kashyap-in-chamba-medical-college-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मवीरों को सलाम, डॉ. संजय कश्यप एक महीने से नहीं गए घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मवीरों को सलाम, डॉ. संजय कश्यप एक महीने से नहीं गए घर
Sat, 11 Apr 2020 10:12 AM IST
अरविन्द ठाकुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
डॉ. संजय कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज चंबा के एमडी डॉ. संजय कश्यप एक महीने से अपने घर नहीं गए हैं। कोरोना महामारी से लड़ाई जीतने के लिए वह एक महीने से सेवाएं दे रहे हैं। उनके अलावा मेडिकल कॉलेज के अन्य चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ भी कोरोना के कर्मवीर बने हैं। देश में जहां लॉकडाउन होने के कारण लोगों को अपने घरों के अंदर रहने के निर्देश दिए गए हैं। सड़कों पर घूमने वाले लोगों को पुलिस घरों में भेज रही है।
विज्ञापन
ऐसी परिस्थिति में चंबा मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ अपने घर परिवार को अकेला छोड़ लोगों की सेवा करने में लगे हैं। डॉ. संजय कश्यप का घर मेडिकल कॉलेज से करीब आठ किमी दूर है, लेकिन वे घर नहीं जा रहे हैं और रेस्ट हाउस में रह रहे हैं। इन चिकित्सकों के चेहरों पर घर ना जा पाने को लेकर मायूसी की बजाए लोगों की सेवा करने को लेकर खुशी साफ दिखाई देती है।
विज्ञापन