फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   corona virus in himachal pradesh covid 19 positive cases today updates 1st june 2020

हिमाचल में मिले कोरोना के नौ और मरीज, 340 पहुंचा आंकड़ा

Mon, 01 Jun 2020 09:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/सोलन/हमीरपुर/सुंदरनगर (मंडी)/ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/सोलन/हमीरपुर/सुंदरनगर (मंडी)/ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 01 Jun 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
corona virus in himachal pradesh covid 19 positive cases today updates 1st june 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

हिमाचल में अनलॉक 1.0 के पहले दिन सोमवार को कोरोना के नाै नए मरीज मिले हैं। चंबा जिला में चार, सोलन के रामशहर से दो, मंडी के सुंदरनगर, हमीरपुर और ऊना में एक-एक मामला सामने आया है। मुंबई, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, दिल्ली और हरियाणा से लौटने पर इन सभी को क्वारंटीन किया गया था। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 340 पहुंच गया है। 213 एक्टिव केस हैं जबकि 118लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। सोमवार को दो कोरोना मरीज ठीक हो गए। अब तक पांच लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि तमिलनाडु और दिल्ली से आए महिला समेत तीनों लोगों को कोविड अस्पताल बालू में शिफ्ट किया गया है। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि पश्चिम बंगाल से लौटा पॉजिटिव व्यक्ति रामशहर में संस्थागत क्वारंटीन था। दूसरा हरियाणा की सीमा पैदल पार कर नालागढ़ पहुंचा था। इसे दत्तोवाल गांव में बहन के घर पर क्वारंटीन किया था। इस दौरान वह अपने घर रतवाड़ी चला गया था। संपर्क में आए बहन के परिवार सहित उसके किरायेदारों और रतवाड़ी में मरीज के घर को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


दोनों मरीजों को कोविड हेल्थ केयर सेंटर ईएसआई काठा शिफ्ट किया गया है। सुंदरनगर के नौलखा क्वारंटीन सेंटर में संक्रमित मिला युवक आठ अन्य लोगों के साथ मुंबई से टैंपों ट्रेवलर में लौटा था। एसडीएम राहुल चौहान ने बताया कि अन्य सात लोगों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति ग्राम पंचायत बजूरी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह हाल ही में दिल्ली से लौटा था और गरथेड़ी में संस्थागत क्वारंटीन था। वायरस की पुष्टि होने के बाद संबंधित व्यक्ति को कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया गया है। देर रात ऊना में भी एक पॉजिटिव मामला आया है। बंगाणा क्षेत्र का 24 वर्षीय युवक मुंबई से लौटा था और क्वारंटीन सेंटर में भर्ती था। वहीं जिले में पहले तीन फॉलोअप सैंपल भी पॉजिटिव आए हैं। वहीं देर रात चंबा जिले में भी एक और पॉजिटिव केस आया है। दिल्ली से लौटी 63 वर्षीय तिब्बती महिला पॉजिटिव निकली है। संक्रमित महिला को कोविड केयर सेंटर डलहौली भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed