फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Corona virus Himachal Nepali man jumps into beas river in bhuntar kulli said he is corona positive

व्यास में कूदा युवक, बाहर निकलने पर बोला- मुझे है कोरोना, सुनकर भागे लोग

Mon, 23 Mar 2020 03:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, भुंतर (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, भुंतर (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 23 Mar 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
Corona virus Himachal Nepali man jumps into beas river in bhuntar kulli said he is corona positive
व्यास में कूदा युवक। - फोटो : सोशल मीडिया

जिला कुल्लू में कोरोना के खौफ का एक अजीबोगरीब मामला आया। भुंतर क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक को कोरोना वायरस की चपेट में आने का शक हुआ और उसने पुराने पुल से ब्यास नदी में छलांग लगा दी। घटना सोमवार सुबह नौ बजे की है। युवक करीब 200 मीटर तक नदी में बह गया। आसपास के दुकानदारों को पता चला तो नदी की तरफ दौड़े और बहते युवक को हिम्मत देने लगे।

विज्ञापन


इसके बाद उसने अपने हाथ-पांव चलाए और नदी से बाहर आ गया। जब लोगों को पता चला कि युवक कोरोना वायरस होने की बात कर रहा तो वह डर के मारे दूर भागने लगे। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय कर्ण पुत्र वीर बहादुर निवासी नेपाल पिछले छह सालों से भुंतर में रह रहा था। युवक को शक हुआ कि उसे कोरोना हो गया है।

विज्ञापन

हालांकि उसने अपनी जांच डॉक्टर से नहीं करवाई थी। इसी खौफ में उसने भुंतर एयरपोर्ट के पास पुराने पुल से छलांग लगा दी। नदी में पानी कम होने और स्थानीय लोगों के कहने से उसकी जाच बची। बाहर निकलने पर जब युवक से नदी में छलांग लगाने का कारण पूछा तो उसने बताया कि मुझे कोरोना हो गया है। लोग दहशत में आ गए। बाद में जब टेस्ट न कराने की बात सामने आई तो स्थानीय लोगों ने नेपाली युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

पुलिस ने युवक का मेडिकल करवाकर उसे नेपाली सोसायटी के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि युवक को भ्रम हो गया था कि उसे कोरोना हो गया है। जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कि कि कोरोना वायरस को लेकर किसी प्रकार के भ्रम न रहें। लक्षण दिखाई देने पर संबंधित व्यक्ति डॉक्टर के पास जांच के लिए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed