{"_id":"5e7777e68ebc3e7743464d86","slug":"corona-virus-baddi-barotiwala-nalagarh-industrial-area-closed-in-solan-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये औद्योगिक क्षेत्र बाहरी लोगों के लिए पूर्ण रूप से बंद, एसपी बोले- कर लें इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये औद्योगिक क्षेत्र बाहरी लोगों के लिए पूर्ण रूप से बंद, एसपी बोले- कर लें इंतजाम
Sun, 22 Mar 2020 08:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी(सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी(सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 22 Mar 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
एसपी रोहित मालपानी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीएन औद्योगिक क्षेत्र 24 मार्च से बाहरी लोगों के लिए पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि 24 मार्च से बीबीएन में बाहर से आने वाले सभी उद्योगपति, कर्मचारियों, गाड़ियों, बसों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान बीबीएन में कार्यरत सभी उद्योगपति, कर्मचारी और अन्य लोगों को बीबीएन में ही अपने रहने का इंतजाम करना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बाहर से कोई भी व्यक्ति या गाड़ी बीबीएन में प्रवेश नहीं कर पाएगी। एसपी ने कहा कि बीबीएन में जनता कर्फ्यू का संपूर्ण असर देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। जनता कर्फ्यू का समय सोमवार सुबह 6:00 बजे तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान कोई भी निजी या सरकारी वाहन नहीं चलेगा।
विज्ञापन
सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का पालन करें। बीबीएन के उद्योगपतियों से इस कार्य में जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उद्योगपति अपने कारखानों में अन्य राज्यों से आने वाले कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था कर लें, इसके लिए सभी को एक दिन की मोहलत दी गई है।
विज्ञापन