फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   corona virus advisory by DC Una for Chaitra Navratri 2020 in chintpurni temple una Himachal Pradesh

कोरोना वायरस: खांसी-जुकाम है तो मंदिर की लाइनों में लगने से बचें, लाइव करें दर्शन

Mon, 16 Mar 2020 10:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना/भरवाईं/ज्वालामुखी (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना/भरवाईं/ज्वालामुखी (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 16 Mar 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
corona virus advisory by DC Una for Chaitra Navratri 2020 in chintpurni temple una Himachal Pradesh
उपायुक्त ऊना संदीप कदम - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के खौफ के चलते हर कोई बचाव में जुट गया है। उपायुक्त ऊना संदीप कदम ने 25 मार्च से चिंतपूर्णी में शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र मेलों में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि अगर आपको खांसी-जुकाम या वायरल की शिकायत है तो भीड़ में लाइनों में लगने से बचें, घर पर ही रहें। मंदिर की वेबसाइट पर लाइव आरती का प्रसारण किया जाएगा, घर पर भी मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशासन का मकसद किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करना नहीं बल्कि सतर्कता बरतना है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी निजी लंगर और सरायों को भी बंद रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु होटलों में सिंगल रूम में रुकें तो बेहतर होगा।
विज्ञापन


जारी एडवायजरी में उन्होंने कहा कि नवरात्र में आने वाले श्रद्धालुओं को चिंतपूर्णी सदन में रोका जाएगा। यहां पर सभी का पंजीकरण होगा। श्रद्धालुओं की मेडिकल हिस्ट्री एकत्र की जाएगी, खासकर विदेश से आने वालों की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे और अगर किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण दिखते हैं तो उसे चिकित्सीय सहायता दी जाएगी। मेला ड्यूटी में तैनात सभी स्टाफ को मास्क दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वालाजी मंदिर की रेलिंग को किया सैनेटाइज

आस्था एवं संस्कार केंद्र ज्वालामुखी के सदस्यों ने मंदिर के मुख्य गेट के पास रेलिंग और परिसर में जहां श्रद्धालुओं के हाथ लगते हैं, उनको सैनेटाइजर से साफ किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को भी कोरोना के खतरों से जागरूक किया और एहतियात बरतने को कहा। संस्था के सदस्य वासुदेव ने बताया कि मंदिर से इसकी शुरुआत की है। इसके बाद वे बस स्टैंड व आसपास में भी लोगों को जागरूक करेंगे और सभी को हाथ धोने, सैनेटाइजर के प्रयोग करने को कहेंगे। 

कुछ एहतियातन फैसले
कुल्लू : राज्यस्तरीय आठ दिवसीय हिम रंग महोत्सव को रद्द कर दिया।
चंबा : निजी बस ऑपरेटर यूनियन का निर्णय, चालक-परिचालक मास्क पहनकर करेंगे ड्यूटी। 
सोलन : दवा विक्रेताओं को दुकानों के समाने लगाने होंगे सैनेटाइजर और मास्क के रेट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed