फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   corona update: 115 tons of liquid oxygen and 3500 cylinders are preparing every day in himachal

#LadengeCoronaSe : हिमाचल में हर दिन तैयार हो रही है 115 टन तरल ऑक्सीजन और 3500 सिलिंडर

Sun, 25 Apr 2021 01:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 25 Apr 2021 01:24 PM IST
सार

100 टन तरल ऑक्सीजन हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और चंडीगढ़ के अस्पतालों को केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित मात्रा के अनुसार दे रही है।

विज्ञापन
corona update: 115 tons of liquid oxygen and 3500 cylinders are preparing every day in himachal
ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में ऑक्सीजन की कमी के चलते मचे हाहाकार के बीच फार्मा हब हिमाचल प्रदेश एक बार फिर देश के लिए मदद को आगे आ गया है। प्रदेश के उद्योगों में हर रोज 115 टन तरल ऑक्सीजन तैयार हो रही है, जबकि ऑक्सीजन गैस के 3500 सिलिंडर भी तैयार किए जा रहे हैं।  इस उत्पादन में से वर्तमान ऑक्सीजन की जरूरत पूरा करने के लिए तरल ऑक्सीजन बनाने वाली कंपनी आइनॉक्स गैसेज 15 टन हिमाचल प्रदेश को मुहैया करा रही है।

विज्ञापन


बाकी 100 टन तरल ऑक्सीजन हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और चंडीगढ़ के अस्पतालों को केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित मात्रा के अनुसार दे रही है। सिलिंडर वाली ऑक्सीजन तैयार करने वाले उद्योग भी पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में सप्लाई कर रहे हैं। ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ाने के लिए अब प्रदेश सरकार एक्शन मोड में आ गई है।
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग राम सुभग सिंह ने पहले वर्क फ्रॉम होम के दिन ऑक्सीजन उत्पादन करने वाले करीब एक दर्जन उद्योगों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की। बैठक में राम सुभग ने ऑक्सीजन उत्पादकों से उत्पादन बढ़ाने को कहा। आइनॉक्स, हाईटेक इंडस्ट्रीज, जैसी कुछ ऑक्सीजन उत्पादन कंपनियों ने अपने प्लांटों के विस्तार की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने सस्ती बिजली और जमीन के अलावा मेडिकल ऑक्सीजन के उत्पादन पर जीएसटी रिफंड मांगा है। राम सुभग सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने के लिए उद्योगों की हरसंभव मदद करेगी। एसीएस ने कहा कि उद्योग विभाग हर दिन ऑक्सीजन उत्पादन की निगरानी करेगा।


ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले वाहनों पर नजर रखेगी पुलिस
हिमाचल प्रदेश में तैयार ऑक्सीजन जरूरतमंदों तक पहुंचाने में पुलिस भी योगदान देगी। केंद्रीय गृह सचिव के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के  पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। वैसे तो हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक है, लेकिन पड़ोसी राज्यों में ऑक्सीजन को लेकर मच रहे हाहाकार के बीच ऑक्सीजन बनाने वाले उद्योगों और परिवहन करने वाले वाहनों की सुरक्षा का ध्यान रखने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed