फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Corona: There will be no covid test for patients without symptoms in the hospital, orders issued by the government

कोरोना: अस्पतालों में बिना लक्षणों वाले मरीजों का नहीं होगा कोविड टेस्ट, सरकार ने जारी किए आदेश

Tue, 15 Feb 2022 10:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Feb 2022 10:00 PM IST
सार

अस्पताल आने वाले मरीजों का कोरोना टेस्ट नहीं होगा। कोरोना टेस्ट उन्हीं मरीजों का होगा जिनमें इसके लक्षण होंगे। इसके अलावा ऑपरेशन से पहले भी मरीज का कोविड-19 टेस्ट नहीं लिया गया। प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती महिला का भी तब तक कोरोना टेस्ट नहीं होगा जब तक बीमारी के लक्षण विकसित न हो।

विज्ञापन
Corona: There will be no covid test for patients without symptoms in the hospital, orders issued by the government
कोरोना की जांच(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अब इलाज के लिए अस्पताल आने वाले मरीजों का कोरोना टेस्ट नहीं होगा। कोरोना टेस्ट उन्हीं मरीजों का होगा जिनमें इसके लक्षण होंगे। इसके अलावा ऑपरेशन से पहले भी मरीज का कोविड-19 टेस्ट नहीं लिया गया। प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती महिला का भी तब तक कोरोना टेस्ट नहीं होगा जब तक बीमारी के लक्षण विकसित न हो। इसके अलावा विदेश यात्रा करने वाले व्यक्तियों व भारतीय हवाई अड्डों पर पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का भी निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार रेंडम परीक्षण किया जाएगा। आईसीएमआर ने कोरोना जांच को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी हैं। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने भी स्वास्थ्य विभाग को यह आदेश जारी किए हैं। प्रदेश में 60 साल से अधिक आयु वाले बजुर्गों, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, पुरानी फेफड़े या गुर्दे की बीमारी, मोटापा आदि से पीड़ित मरीजों में संक्रमण का शीघ्र पता लगाने के लिए कोरोना की जांच की जाएगी ताकि उनका समय पर उपचार किया जा सके।

विज्ञापन


एक संक्रमित की मौत, 368 नए मरीज
 प्रदेश में मंगलवार को कोरोना से कांगड़ा जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि प्रदेश में 368 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश 748 लोग ठीक होने से अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3035 रह गई है। मंगलवार को कोरोना की जांच के लिए 7826 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed