{"_id":"5e6a56a58ebc3ea8057f6ec3","slug":"corona-s-awe-doctor-refuses-surgery-for-not-having-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ: मास्क न होने पर डॉक्टर ने सर्जरी से कर दिया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खौफ: मास्क न होने पर डॉक्टर ने सर्जरी से कर दिया इनकार
Fri, 13 Mar 2020 10:38 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 13 Mar 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनावायरस को जहां विश्वव्यापी महामारी घोषित कर दिया गया है, वहीं हिमाचल के सबसे बड़े मातृ एवं शिशु अस्पताल केएनएच में मास्क ही नहीं हैं। गुरुवार को भी मास्क न होने पर एक डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन करने से मना कर दिया। आनन-फानन में अस्पताल प्रबंधन ने दर्जी से सिलवाकर चार मास्क उपलब्ध करवाए। इसके बाद महिला का सिजेरियन किया गया। अस्पताल में तीन महिलाओं के ऑपरेशन होने थे।
विज्ञापन
पहले चिकित्सक को टोपी का ही मास्क बनाने की नसीहत दी गई। इससे नाराज डॉक्टर ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया। बाद में अस्पताल प्रबंधन ने दर्जी से चार मास्क सिलवाकर उपलब्ध करवाए, तब डॉक्टर ने ऑपरेशन किए। अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंबिका चौहान ने बताया कि अस्पताल में उपलब्ध स्टॉक जरूरत के हिसाब बांटा जा रहा है। मार्केट से सप्लाई न होने से कपड़े के मास्क बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन