{"_id":"5e99b7728ebc3e768a1b48e4","slug":"corona-ke-karamveer-dr-mridul-sharma-left-her-11-months-child-at-home-to-perform-her-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के कर्मवीर: 11 माह के बच्चे को घर छोड़ अस्पताल में डटी हैं डॉ. मृदुल शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के कर्मवीर: 11 माह के बच्चे को घर छोड़ अस्पताल में डटी हैं डॉ. मृदुल शर्मा
Sat, 18 Apr 2020 10:34 AM IST
Krishan Singh
अमन वर्मा, अमर उजाला, ऊना
अमन वर्मा, अमर उजाला, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
डॉ. मृदुल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
अपने बच्चों और परिवार से दूर रहकर महिला चिकित्सक हिमाचल के ऊना जिले के संतोषगढ़ नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं दे रही हैं। संतोषगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के पद पर तैनात डॉ. मृदुल शर्मा अपने 11 माह के बच्चे को घर में किसी के पास छोड़कर अस्पताल में आने वाले मरीजों की सेवा में लगी हैं। इतना ही नहीं बच्चा किसी तरह के संक्रमण की चपेट में न आए, इसलिए डॉ. मृदुल ने खुद के लिए संतोषगढ़ में ही किराये पर एक कमरा ले रखा है।
विज्ञापन
बच्चे की देखभाल के लिए उनकी घर पर भी जरूरत है, लेकिन डॉ. मृदुल शर्मा अपनी ड्यूटी योद्धा की तरह निभा रही हैं। डॉ. मृदुल शर्मा अस्पताल में मरीजों की सेवा करने के अलावा पंजाब से सटे मैहतपुर बैरियर पर बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। डॉ. मृदुल शर्मा 23 मार्च से संतोषगढ़ नगर में ही रह रही हैं। डॉ. मृदुल शर्मा का कहना है कि देश सेवा से पीछे नहीं हटेंगी।
विज्ञापन