फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Corona curfew: Rail service in Kangra Valley closed till May 17

कोरोना कर्फ्यू: कांगड़ा घाटी में रेल सेवा 17 मई तक बंद

Mon, 10 May 2021 08:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा)/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा)/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 May 2021 08:11 PM IST
सार

मार्च में पठानकोट से पपरोला के लिए दो रेलगाड़ियां चलाई गई थीं। एक रेल पपरोला से जोगिंद्रनगर के लिए चल रही थी।

विज्ञापन
Corona curfew: Rail service in Kangra Valley closed till May 17
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी में रेल सेवा 17 मई तक बंद कर दी गई है। सरकार के कोरोना कर्फ्यू के आदेशों के बाद रेल विभाग के डीआरएम राजेश अग्रवाल ने पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा 17 मई तक बंद करने का आदेश दिया है। गत वर्ष भी कोरोना के कारण रेल सेवा लंबे अरसे तक बंद रही थी।

विज्ञापन


मार्च में पठानकोट से पपरोला के लिए दो रेलगाड़ियां चलाई गई थीं। एक रेल पपरोला से जोगिंद्रनगर के लिए चल रही थी। रेल का किराया कम होने पर कुछ स्थानों के लिए रेल सबसे उपयुक्त साधन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग इस रूट पर रेल में सफर करते थे। 

विज्ञापन
Trending Videos

कालका-शिमला ट्रैक पर रेलगाड़ी में ऑक्यूपेंसी न के बराबर

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर सिर्फ एक ट्रेन कालका-शिमला स्पेशल का संचालन किया जा रहा है। इस गाड़ी में भी यात्रियों की संख्या बेहद कम है सोमवार को सुबह 11:35 पर कालका से यह गाड़ी शिमला पहुंची और शाम 6:30 पर शिमला से कालका लौट गई।

गाड़ी में गिने-चुने लोगों ने ही आवाजाही रही। यात्रियों की संख्या में भारी कमी आने के बाद रेलवे प्रबंधन ने गाड़ी का संचालन बंद करने को लेकर रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही इस गाड़ी का संचालन भी बंद कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed