फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   corona curfew in himachal: shops open for five hours from 31st May 2021 government offices work for five days Public transport remain suspended

हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू: 31 मई से पांच घंटे खुलेंगी दुकानें, सरकारी कार्यालयों में आएंगे कर्मचारी, बस सेवाएं बंद रहेंगी

Fri, 28 May 2021 08:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 28 May 2021 08:28 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के बीच सभी शैक्षणिक संस्थान भी फिलहाल बंद रहेंगे। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
corona curfew in himachal: shops open for five hours from 31st May 2021 government offices work for five days Public transport remain suspended
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य सचिवालय में कोरोना कर्फ्यू की समीक्षा के बाद रियायतों पर मंथन को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया कि 31 मई सुबह 6 बजे से 7 जून सुबह 6 बजे तक नई व्यवस्था के साथ पूरे प्रदेश में सोमवार से शुक्रवार तक 5 घंटे सभी दुकानें खोली जा सकेंगी। दुकानें खोलने का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


शनिवार और रविवार को जरूरी और रोजमर्रा के सामान की दुकानों को छोड़कर अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। वहीं, सरकारी दफ्तर 31 मई से 30 फीसदी स्टाफ के साथ खुल सकेंगे। सार्वजनिक परिवहन भी आगामी आदेशों तक निलंबित रहेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि शनिवार और रविवार को फार्मेसी, सब्जी, ब्रेड और रोजमर्रा के सामान की दुकानें और दुग्ध उत्पादों की बिक्री सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक हो सकेगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्रदेश के वे सभी कार्यालय जहां चार या चार से कम कर्मचारी हैं, वे पूरी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। हालांकि इससे ज्यादा क्षमता वाले दफ्तरों राज्य सचिवालय से लेकर सरकारी विभाग, पीएसयू, लोकल बॉडी आदि में 30 प्रतिशत स्टाफ ही आ सकेगा। इसके लिए संबंधित विभाग के मुखिया रोस्टर निर्धारित करेंगे और गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिला और दिव्यांग कर्मियों को अभी वर्क फ्रॉम होम ही करना होगा।


घर पर रहने वाले कर्मियों को कभी भी कम समय में कार्यालय बुलाया भी जा सकता है। ऐसे में वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। शिक्षण संस्थान खोलने और सार्वजनिक परिवहन खोलने के अलावा अन्य निर्णय पांच जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में लिए जाएंगे। बता दें कि सरकार पर व्यापारी लगातार व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने के लिए भारी दबाव बना रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को इस संबंध में फैसला लिया गया।

गौरतलब है कि हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू 17 मई की सुबह तक लगाया गया था। इसके बाद 15 मई को फिर कैबिनेट बैठक बुलाई गई। इसमें 17 मई से 26 मई को सुबह छह बजे तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया। 26 मई से इसे आगे 31 मई तक पांच दिन और बढ़ाया गया था। प्रदेश में अभी तीन घंटे के लिए दुकानें खुल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed