{"_id":"618fec1cee3069073f78bf91","slug":"corona-cases-in-himachal-pradesh-today-updates-13-november-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: 9 कोरोना संक्रमितों की मौत, 114 नए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: 9 कोरोना संक्रमितों की मौत, 114 नए केस
Sat, 13 Nov 2021 10:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:19 PM IST
सार
शनिवार को कांगड़ा जिले में कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई। हमीरपुर में 2, किन्नौर और मंडी में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा।
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 114 नए मामले पंजीकृत किए गए। इससे पहले 11 नवंबर को संक्रमण से 10 लोगों की जान गई थी। तीन दिनों के भीतर 23 लोग दम तोड़ चुके हैं। लगातार हो रहीं मौतों ने स्वास्थ्य विभाग और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। सरकार बंदिशें जैसे सख्त कदम उठाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
शनिवार को कांगड़ा जिले में कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई। हमीरपुर में 2, किन्नौर और मंडी में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा। ऐसे में हिमाचल में करोना एक्टिव मरीजों की संख्या 1100 तक पहुंच गई है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामले जरूर कम हुए हैं, लेकिन मौतों का आंकड़ा बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पांव फूल गए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल में कोरोना संक्रमण से अभी तक मौतों का आंकड़ा 3795 पहुंच गया है। प्रदेश के चार जिलों में कोरोना एक्टिव मरीजों का ग्राफ 100 से ज्यादा है। इसमें सबसे ज्यादा कांगड़ा जिले में 378, हमीरपुर में 206, ऊना 129 ओर मंडी में 101 एक्टिव मरीज हैं। प्रदेश में 6493 लोगों की सैंपलिंग हुई है। प्रदेश में अगर सैंपलिंग बढ़ती है तो मामलों में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन