फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   corona case

तीन पुलिस जवानों समेत जिले में कोरोना के 18 मामले

Wed, 30 Sep 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
corona  case
बिलासपुर / घुमारवीं। जिला में कोरोना के 18 और नए मामले सामने आए हैं। वहीं 28 संक्रमितों ने कोरोना से निजात पाई है। जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 818 पहुंच गया है। जिनमें लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 233 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घुमारवीं के बड़ोआ से 11 और 12 साल का बच्चा, 65 साल का बुजुर्ग, 34 साल का व्यक्ति, पुलिस चौकी श्री नयना देवी जी से 54, 44 और 34 साल के पुलिस जवान, सदर के दौड़ गांव से 46 और 38 साल का व्यक्ति, लुहारड़ा से 40 वर्षीय व्यक्ति और 8 साल का बच्चा, लघट से 33 साल का व्यक्ति, बरमाणा से 35 साल की महिला, धार टटोह से 49 साल का व्यक्ति, बडोल से 60 साल का व्यक्ति, बलोह से 38 साल की महिला, समोह से 13 साल का बच्चा, भगेड़ से 48 वर्ष की महिला कोरोना संक्रमित निकली है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि घुमारवी उपमंडल के एसडीएम शशि पाल शर्मा ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। एसडीएम कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद एसडीएम शशिपाल शर्मा खुद दो दिनों के लिए आइसोलेट हो गए हैं। जिससे बुधवार को भी वह कार्यालय नहीं आए हैं। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा कि कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद दो दिनों के लिए खुद आइसोलेट हुए हैं। अब कोरोना टेस्ट करवाने के बाद ही कार्यालय जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed