{"_id":"61e058768a03954e513e6040","slug":"corna-vaccination-data-shimla-news-sml3965970147","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में कितने छात्रों को लगी वैक्सीन आंकड़े जुटाना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में कितने छात्रों को लगी वैक्सीन आंकड़े जुटाना मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टियों के चलते कई विद्यार्थियों ने दूसरे जिले में लगवा ली है वैक्सीन
क्रॉसर
अब स्कूल आधार पर आंकड़ा जुटाने में हो रही दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में दस दिन तक चले 15 से 18 वर्ष के स्कूली छात्रों के टीकाकरण अभियान में किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। लेकिन शिक्षा विभाग के मुताबिक छुट्टियों के चलते सैैकड़ों बच्चे दूसरे जिलों में जा चुके हैं। ऐसे में किस स्कूल में कितने बच्चों ने वैक्सीन लगवाई इसे अभी तय कर पाना मुश्किल हो रहा है। जिले के चौपाल गौंथ, कुपवी, कांडा, बनाह, डोडरा, जिसकुन स्कूलों में बर्फबारी के कारण टीके नहीं लग पाए हैं। ऐसे में सरकार और स्वास्थ्य विभाग के फैसले के अनुसार अब छात्रों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में लगने वाले टीकाकरण शिविरों में जाकर टीके लगवाने होंगे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग उन स्कूलों में शिविर लगा सकता है जहां पर बर्फबारी अधिक हुई है या फिर बहुत अधिक संख्या में छात्र टीके लगवाने से रह गए हैं।
उपनिदेशक अशोक शर्मा ने कहा कि राजधानी शिमला और जिले के अन्य निजी स्कूलों के सही आंकड़े जुटाने में दिक्क्त पेश आ रही है। अधिकतर निजी स्कूलों के छात्र छुट्टियों में अपने गांव या दूसरे शहरों में चले गए हैं। उन्होंने टीके लगवा लिए हैं या नहीं इसकी जानकारी स्कूलों के पास अपडेट नहीं हो पाई है। राजधानी शिमला के बड़े सरकारी स्कूलों, पोर्टमोर, लालपानी, छोटा शिमला, संजौली, समरहिल, टुटू जैसे स्कूलों को अपने छात्रों के टीकाकरण की जानकारी जुटाने में समय लगना तय है। सरकार के फैसले के अनुसार अभी 15 से 18 साल के छात्रों के टीकाकरण की मुहिम आगे जारी रहेगी। इसमें छात्र आयोजित किए जाने वाले शिविरों या फिर प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में जा कर भी वैक्सीन लगवा सकेंगे। जिले के क्वार स्कूल में वीरवार को 35 छात्रों को टीके लगाए गए हैं, वहीं सुन्नी सहित तीन अन्य स्कूलों में भी अंतिम रोज टीके लगे हैं।
शिक्षक जुटाएंगे आंकड़े : अशोक
उपनिदेशक उच्च शिक्षा अशोक शर्मा ने जिले के सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वह तय आयु सीमा के तहत आने वाले हर छात्र के टीकाकरण से संबंधित जानकारी अभिभावकों से एकत्र करें। इसमें उन छात्रों का ब्योरा भी दें जिन्होंने दूसरे जिले में वैक्सीन लगवाई है। इसकी पूरी जानकारी एकत्र कर उपनिदेशक कार्यालय को भेजें। स्कूल छात्रों और अभिभावकों को मैसेज भेजकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।