{"_id":"5f0c9c458ebc3e63b05e7773","slug":"corna-shimla-news-sml338283949","type":"story","status":"publish","title_hn":"जतोग कैंट से पंचकूला लौटा व्यक्ति निकला कोरोना पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जतोग कैंट से पंचकूला लौटा व्यक्ति निकला कोरोना पाजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट एरिया की मेस सील, जतोग में मचा हड़कंप, निजी कार्य के सिलसिले में आया था जतोग
सशिमला। कोरोना महामारी के बीच पंचकूला से जतोग आए एक व्यक्ति के पंचकूला लौटने पर पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मचा हुआ है। यह व्यक्ति करीब एक हफ्ते पहले निजी काम के सिलसिले से आर्मी कैंट की मेस में आया था और अब मेडिकल जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। बताया जा रहा है कि संक्रमित व्यक्ति जतोग में दो से तीन लोगों के संपर्क में आया था। एसडीएम मनोज ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव व्यक्ति से जानकारी ली जा रही है कि वह कितने लोगों के संपर्क में आया था। संक्रमित यहां पर किन-किन लोगों के संपर्क में आया इसकी छानबीन जारी है। वहीं मेस को भी सील कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति निजी कार्य के सिलसिले से सात जुलाई को गाड़ी के माध्यम से पंचकूला से जतोग कैंट आया था। यहां पर वह मेस कार्यालय में एक व्यक्ति और ठेकेदार से मिला। इसके बाद यह व्यक्ति उसी दिन काम निपटाने के बाद वापस पंचकूला चला गया। पुलिस के मुताबिक कोरोना पॉजीटिव आए व्यक्ति के पास राउंडट्रिप पास था। पंचकूला पहुंचने के बाद इस व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति मूल रूप से ठेकेदार का काम करता है और कालका का रहने वाला है। इस व्यक्ति को पंचूकला में क्वारंटीन किया गया है।