फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Corn cobs became the first choice of tourists

Shimla News: मक्की के भुट्टे बने सैलानियों की पहली पसंद

Sat, 31 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Corn cobs became the first choice of tourists
जुन्गा (शिमला)। पर्यटक स्थल कुफरी, सिलोनबाग, कोटी और जनेड़घाट में मक्की के भुट्टे पर्यटकों को खूब पसंद आ रहे हैं। सड़क के किनारे मक्की भून रहे लोगों भी खूब कमाई कर रहे हैं। सिलोनबाग में मक्की भून रहे राजेश ने बताया कि सैलानी काफी मात्रा में भुट्टे खरीद रहे हैं और हर रोज कच्चे भुट्टे की एक बोरी लग रही है। भूट्टे की कीमत 20 रुपयेे रखी है। भूट्टे में विटामिन और खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। क्षेत्र के प्रगतिशील किसान प्रीतम ठाकुर, देशराज और राकेश कुमार ने कहा कि सर्दियों के दिनों में मक्की की रोटी का उपयोग पहाड़ों में हर घर में किया जाता है। मक्की की रोटी की तासीर गर्म होती है। मक्की शरीर में कोलेस्ट्रोल का स्तर सामान्य रखती है और हृदय संबंधी रोगों से भी बचाती हैै। कृषि विकास अधिकारी डॉ. अर्जुन ने बताया कि शिमला जिला में करीब 6708 हेक्टेयर भूमि पर मक्की का उत्पादन होता है। इस साल विभाग ने 130 क्विंटल मक्की का बीज किसानों को उपदान पर उपलब्ध करवाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article