{"_id":"61b20e6092f8ed20eb38b5ee","slug":"coonoor-incident-cm-jairam-said-that-gen-bipin-rawat-was-a-guiding-force-for-the-political-fraternity-on-defence-matters","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुन्नूर हादसा: सीएम जयराम बोले- बिपिन रावत रक्षा मामलों पर एक मार्गदर्शक शक्ति थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुन्नूर हादसा: सीएम जयराम बोले- बिपिन रावत रक्षा मामलों पर एक मार्गदर्शक शक्ति थे
Thu, 09 Dec 2021 08:56 PM IST
Krishan Singh
एजेंसी, शिमला
एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Dec 2021 08:56 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत रक्षा मामलों पर राजनीतिक बिरादरी के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति थे। वह अपने काम के प्रति जुनूनी थे और एक साधारण व्यक्ति थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत रक्षा मामलों पर राजनीतिक बिरादरी के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति थे। वह अपने काम के प्रति जुनूनी थे और एक साधारण व्यक्ति थे। भारत हमेशा गौरवान्वित रहेगा। जयसिंहपुर के लांस नाइक विवेक कुमार की भी दुखद मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने सेना हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए सेना के सभी अधिकारियों व सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
उधर, उपमंडल जयसिंहपुर के ठेड़ू कोसरी के विवेक कुमार के सीडीएस बिपिन रावत के साथ तमिलनाडु हेलिकॉप्टर हादसे में निधन के बाद उनके परिजनों के डीएनए टेस्ट के लिए खून के सैंपल लिए गए। उनकी माता आशा, पिता प्रीतम चंद, भाई सुमित और बहन रजनी के सैंपल लिए गए। ये सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। बताया जाता है कि हादसे में मारे गए विवेक कुमार के शरीर के मिले अविशेषों के साथ अब परिजनों के डीएनए का मिलान किया जाएगा। उसके बाद ही उनका पार्थिव शरीर घर भेजा जाएगा। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि अभी दो दिन के बाद विवेक कुमार की पार्थिव देह घर आ सकती है। विवेक कुमार के निधन की खबर सुनकर जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान भी उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन
दलाईलामा ने सीडीएस रावत के निधन पर जताया शोक
वहीं, तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने सीडीएस बिपिन रावत और उनके साथ विमान हादसे में मारे गए लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। दलाईलामा ने कहा कि मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।
विज्ञापन